एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: बीजेपी के कार्टून की नई सीरीज क्या चुनावों में कर पाएगी कमाल? PM मोदी बने सुपरहीरो

Delhi MCD Polls 2022: बीजेपी द्वारा शुरू की गई इस कार्टून सीरीज में मौजूद दिल्ली का लड़का इन कार्यों से प्रभावित हो रहा है और लोगों को भी इस ओर ध्यान देने के लिए इशारा कर रहा है.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जैसे-जैसे एमसीडी चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे पार्टियों की तरफ से कई तरीकों से लोगों को प्रभावित किया जा रहा है और लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. वहीं भारतीय जनता पार्टी  (BJP) ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए कार्टून की एक नई सीरीज शुरू की है जिसमें दिल्ली का एक लड़का एमसीडी में किए गए कार्यों को दिखा रहा है और लोगों को किए गए कार्यों के बारे में बता रहा है .

किए गए कार्यों का जिक्र

दिल्ली नगर निगम में बीजेपी 15 सालों से सत्ता में है और इस बार चुनाव में बीजेपी को विपक्षी दलों से कड़ी चुनौती मिल रही है. इस कार्टून सीरीज में बीजेपी ने अपने एमसीडी में 15 सालों में किए गए कार्यों का जिक्र किया है. कोरोना संकट के दौरान लोगों को मुफ्त राशन वितरण हो, 3.7 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की बात हो, झुग्गी बस्तियों को मकान देने का विषय या दिल्ली के भविष्य की बदलती तस्वीर को कार्टून सीरीज के आकर्षक माध्यम से दर्शाया गया है .

पीएम मोदी बने सुपरहीरो

इस सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रुप से केंद्र में रखा गया है. इसमें वह एक अलग अंदाज में महानायक और सुपर हीरो की तरह दिखाई दे रहे हैं. कोरोना वैक्सीन लगाने की बात हो, फ्री राशन या अनेक योजनाओं के साथ पीएम मोदी को इस सीरीज में दिखाया गया है. कार्टून सीरीज में मौजूद दिल्ली का लड़का इन कार्यों से प्रभावित हो रहा है और लोगों को भी इस ओर ध्यान देने के लिए इशारा कर रहा है.

संदेश पहुंचाना मकसद

चुनावी माहौल के अंतिम दिनों में पार्टियों का प्रयास घर-घर तक पहुंचने का है ताकि उन्हें अधिक लोगों का मत हासिल हो सके. इस नई कार्टून सीरीज को लेकर बीजेपी नेता हरीश खुराना ने एबीपी लाइव से बातचीत की. इस कार्टून सीरीज के माध्यम से पार्टी एमसीडी में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाना चाहती है. आरोप-प्रत्यारोप के बीच हर पार्टी अपने-अपने एजेंडे को लोगों के सामने रख रही है और उनका विश्वास जीतने का प्रयास कर रही है. अनेक नए तरीकों के माध्यम से वोटरों को प्रभावित करने का पार्टियों का प्रयास लगातार जारी है. अब देखना होगा कि 7 दिसंबर को आने वाले परिणाम में इन पार्टियों के ऐसे तरीके कितने कामयाब होते हैं.

Watch: मैनपुरी उपचुनाव में प्रचार के लिए न बुलाए जाने से नाराज हैं सपा विधायक पल्लवी पटेल? तंज कसते हुए दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget