एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: BJP ने MCD को पेपर लेस करने का किया वादा, सेवाएं घर पर मुहैया कराने के लिए बनाएगी एप

Delhi MCD Election 2022: बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, "हमारे पोर्टल और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से दिल्ली के 61,000 से ज्यादा लेागों ने सुझाव भेजे हैं."

Delhi MCD Election 2022: नगर निगम चुनावों में जीत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली (Delhi) इकाई शहर के लोगों को उनके घर पर निगम की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक मोबाइल ऐप डेवलप करेगी. दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए बीजेपी घोषणापत्र समिति के समन्वयक सतीश उपाध्याय (Satish Upadhyay) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

बीजेपी के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीजेपी दिल्ली नगर निगम को 'कागज मुक्त' बनाएगी और अगले साल 31 मार्च तक 'माई एमसीडी' मोबाइल ऐप विकसित करेगी ताकि लोगों को निगम की सुविधाएं घर बैठे मिल सकें. उन्होंने कहा कि इससे पहले 'वचनपत्र' में बीजेपी की दिल्ली इकाई ने झुग्गी-बस्तियों में रहने वालों को 'जहां झुग्गी वहीं मकान' नीति के तहत फ्लैट मुहैया कराने का वादा किया था और भूमिहीन शिविर के निवासियों को 3,024 फ्लैट आवंटित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई को HC तैयार, 12 दिसंबर की तारीख तय

एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को होनी है वोटिंग
बीजेपी ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए अभी तक अपना घोषणापत्र जारी नहीं किया है. बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, "हमारे पोर्टल और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से दिल्ली के 61,000 से ज्यादा लेागों ने सुझाव भेजे हैं. बीजेपी की थीम ‘सबकी दिल्ली, सबके सुराज’ लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है. सतीश उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी व्यापारियों, निवासी कल्याण एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), औद्योगिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और गांवों में रहने वाले लोगों सहित सभी से चुनावी घोषणापत्र के संबंध में सलाह मांग रही है. आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली-वाराणसी रूट पर अब चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, कब से शुरू?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?
दिल्ली: MCD में AAP और बीजेपी पार्षदों के बीच हंगामा, मेयर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget