एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में बीते दिनों आई आंधी में आखिर क्यों गिरे इतने ज्यादा पेड़, यहां जानें बड़ी वजह

Delhi News: दिल्ली में पेड़ उखड़ने की घटनाओं ने लोगों कि चिंता बढ़ा दी है. जानकारों की माने तो पेड़ उखड़ने का एक कारण पेड़ की जड़ों के आसपास कंक्रीट के निर्माण के कारण जड़ों की खराब वृद्धि हो सकती है.

Trees Uprooted In Delhi: दिल्ली (Delhi) में बीते सोमवार को 'गंभीर' श्रेणी की आंधी आने के एक दिन बाद, लुटियंस दिल्ली के फुटपाथ और सड़कें अभी भी पेड़ों की शाखाओं और टहनियों से पटी हुई हैं. इसमें पूरी तरह से विकसित पेड़ भी उखड़ गए थे. नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के बागवानी विभाग के अनुसार, कुल 77 पेड़ गिरे थे, और 58 टूटी शाखाओं की गिनती की गई थी. जामुन के पेड़ से ढके अशोक रोड पर शाखाओं ने दो अलग-अलग कारों को नुकसान पहुंचाया जबकि टॉल्स्टॉय मार्ग पर बीच में एक और जामुन के पेड़ की मोटी शाखा टूट गई. एक उखड़े हुए नीम के पेड़ ने जंतर-मंतर रोड के एक पूरे हिस्से को बाधित कर दिया.

इस वजह से गिर रहे ज्यादा पेड़

पारिस्थितिक विज्ञानी सी आर बाबू ने कहा कि पेड़ उखड़ने का एक कारण पेड़ की जड़ों के आसपास कंक्रीट के ठोस निर्माण के कारण खराब जड़ वृद्धि हो सकती है. उन्होंने बताया कि यदि जड़ों का उचित विकास हो, जो पेड़ों को मिट्टी से जोड़ता है, तो वे आसानी से नहीं गिरेंगे. अधिकांश पेड़ों में 'फीडर रूट्स' होते हैं जो मिट्टी की ऊपरी परतों में होते हैं. ये जड़ें पोषक तत्व और नमी लेती हैं, और इनके आस-पास सहजीवी कवक होते हैं. लेकिन ये जड़ें कंक्रीट के नीचे जीवित नहीं रह सकतीं, क्योंकि इन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होती है. अगर पेड़ों के आसपास की जगह कंक्रीट से ढकी हुई है, तो कंक्रीट के नीचे कोई जीवन नहीं होगा.

सी आर बाबू ने आगे कहा कि पेड़ों के ऊपरी हिस्सों का भी ठीक से प्रबंधन नहीं किया जाता है. यदि ऊपरी हिस्सा भारी है और जड़ खराब विकसित है, तो वृक्ष तेज हवा को कैसे झेल पाएंगे, विभिन्न प्रजातियों में अलग-अलग तन्य शक्ति होती है.

UPSC Results 2022: जानिए उस कोचिंग के बारे में, जहां से UPSC टॉपर श्रुति शर्मा ने की पढ़ाई, जहां मुफ्त में मिलती है ये सुविधा 

पेड़ों के 1 मीटर के दायरे में कंक्रीट को हटाया जाए

बता दें कि 2013 के एनजीटी के आदेश में कहा गया है कि पेड़ों के 1 मीटर के दायरे में कंक्रीट को हटाया जाना है. बकौल इंडियन एक्सप्रेस, वन विभाग द्वारा 2019 में एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें सभी विभागों और नागरिक एजेंसियों को सूचित किया गया था कि पेड़ों का कंक्रीटीकरण उन्हें नुकसान पहुंचाता है और दिल्ली वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1994 के तहत एक अपराध है. नोटिस में एजेंसियों से पेड़ों को मैन्युअल रूप से हटाने के लिए भी कहा गया है.

RSMSSB Exams 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया साल 2022-23 का कैलेंडर, जानें – किस तारीख पर होगा कौन सा एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget