एक्सप्लोरर

Delhi Flood: ISBT से इंटरस्टेट बसों की आवाजाही शुरू, यूपी-हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए बस सेवा हुई बहाल

Delhi: ITO के सभी रास्ते खोल दिये गए और पूरी तरह से गाद निकाले जाने के बाद दीन दयाल मार्ग को भी खोल दिया गया, जिससे 19 जुलाई से ISBT से अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है.

Delhi News: यमुना के शांत होने के बाद राजधानी दिल्ली में अस्त-व्यस्त हो चुके जन-जीवन को सामान्य बना कर पटरी पर लाने की सरकारी कोशिशें तेज हो चुकी हैं. साथ विभिन्न विभाग अपने कार्यों को अंजाम देकर दिल्ली की सफाई के साथ यातायात को बहाल करने में जुटी हुई है. इसके परिणाम स्वरूप दिल्ली में थमे अंतर्राज्यीय बसों के पहिये अब फिर से रफ्तार भरने लगे हैं. दरअसल, रिंग रोड स्थित WHO बिल्डिंग के पास बने 12 नंबर नाले का रेगुलेटर मुड़ जाने के कारण बाढ़ का पानी आईटीओ पर आ गया था और पिछले पांच दिनों से विकास मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा था.

इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने वहां से पानी निकालने के बाद गाद की भी सफाई कर दी है. जिसके बाद मंगलवार से ITO के सभी मार्ग खोल दिये गए और पूरी तरह से गाद निकाले जाने के बाद दीन दयाल मार्ग को भी खोल दिया गया. इससे कल यानी 19 जुलाई से ISBT से अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है.

बस अड्डा बंद होने से लोग हो रहे थे परेशान

रिंग रोड पर ट्रैफिक शुरू होते ही यूपी और हरियाणा रोडवेज की कई बसों की आवाजाही बस अड्डे के बाहर से शुरू हो गई थी. बस अड्डा बंद होने की वजह से इन बसों का परिचालन आईएसबीटी आनंद विहार और सिधू बॉर्डर पर शिफ्ट कर दिया गया था. हालांकि, इस दौरान उन लोगों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ रहा था जिन्होंने वॉल्वो बसों में ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी.

कुछ मार्ग अभी भी बंद, लोग हो रहे परेशान

विकास मार्ग से दिल्ली सचिवालय का रास्ता अभी भी बंद है. इसके अलावा राजघाट से शांति वन, शांति वन से सलीमगढ़ बायपास के बीच रिंग रोड रिंग रोड पर WHO हेडक्वॉर्टर के आस-पास ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित है. इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं लोहे के पुल से यमुना बाजार और निगम बोध घाट आने-जाने का रास्ता राजघाट से पावर हाउस और आईजीआई स्टेडियम से विकास मार्ग भी फिलहाल बाढ़ के पानी की वजह से प्रभावित है.

यह भी पढ़ें: Delhi Floods: दिल्ली को डुबोने के लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार, BJP नेता का सबूतों के साथ बड़ा दावा, जानें पूरा मामला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में आज से डायवर्जन, पढ़ें रूट

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget