एक्सप्लोरर

आतंकी खतरे के बीच दिल्ली HC का बड़ा आदेश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही इंडियन मुजाहिदीन के आरोपियों की पेशी

Delhi News: अदालत ने तिहाड़ जेल को निर्देश दिया है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सभी जरूरी व्यवस्थाएं करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी सुनवाई में अभियुक्तों की अनुपस्थिति के कारण कार्यवाही बाधित न हो.

Indian Mujahideen Terrorist Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया, जिससे हाई-प्रोफाइल आतंकी मामलों में तेजी आने की उम्मीद है. अदालत ने कहा है कि इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के चार बड़े आरोपियों को देशभर की अदालतों में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया जाए. इनमें संगठन का सह-संस्थापक यासिन भटकल भी शामिल है.

इन आरोपियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने माना कि मुकदमों में देरी हो रही है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सुरक्षा और संसाधनों पर अनावश्यक दबाव न पड़े. जस्टिस संजीव नरूला ने कहा जब तक किसी अदालत को उनकी व्यक्तिगत मौजूदगी खास वजह से जरूरी न लगे, तब तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी कराई जाए.

आखिर क्यों उठी ये मांग ?

आतंकी असदुल्लाह अख्तर, जिया-उर-रहमान, तहसीन अख्तर और यासिन भटकल इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनके वकीलों ने कोर्ट में कहा कि बार-बार सुनवाई टल रही है, क्योंकि अभियुक्तों को अदालत लाया नहीं जा रहा. इससे न सिर्फ उनका केस, बल्कि सह-आरोपियों के केस भी अटक रहे हैं.

एनआईए की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में बताया गया कि ये सभी आरोपी हाई-रिस्क कैदी हैं. इनकी सुरक्षा में भारी खर्च होता है और कई एजेंसियों को लगाना पड़ता है. ऐसे में वीडियो लिंक ही सबसे व्यावहारिक तरीका है. अदालत ने माना कि याचिकाकर्ताओं की मुकदमे में देरी को लेकर चिंताएं वाजिब हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और संसाधनों का अनावश्यक दुरुपयोग नहीं होना चाहिए.

तेलंगाना हाई कोर्ट में झटका

इन चारों आरोपियों ने खुद को दिल्ली की तिहाड़ जेल से हैदराबाद की जेल में स्थानांतरित करने की मांग भी की थी, क्योंकि तेलंगाना हाई कोर्ट में उनकी मौत की सजा के खिलाफ अपील लंबित थी. हालांकि 8 अप्रैल 2025 को तेलंगाना हाई कोर्ट ने 2013 के दिलसुखनगर धमाकों में उनकी मौत की सजा बरकरार रखते हुए उनकी अपील खारिज कर दी जिससे उनकी सजा बरकरार रही.

दिल्ली HC कोर्ट का साफ निर्देश

अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं करें और अभियोजन पक्ष यह सुनिश्चित करें कि किसी सुनवाई में अभियुक्तों की अनुपस्थिति के कारण कार्यवाही बाधित न हो.

एनआईए के एफआईआर में गम्भीर आरोप 

एनआईए ने 2012 में दर्ज एफआईआर में इन चारों समेत अन्य आईएम सदस्यों पर देश के प्रमुख शहरों में बम धमाकों की साजिश रचने और पाकिस्तान स्थित सहयोगियों से मदद लेने का आरोप लगाया था. यासिन भटकल और असदुल्लाह अख्तर को 29 अगस्त 2013 को, जबकि तहसीन अख्तर और रहमान को 5 मई 2014 को गिरफ्तार किया गया था. इन सब पर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का गंभीर आरोप है.

इसे भी पढ़ें: SC से झटका लगने के बाद लाल किले पर दावा ठोकने वाली सुल्ताना बेगम बोलीं, 'मुझे समझ नहीं आता कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget