एक्सप्लोरर

Delhi: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को HC से झटका, 'बैड कैरेक्टर' के खिलाफ पहुंचे थे अदालत

आप (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने खराब चरित्र शख्स घोषित करने के दिल्ली पुलिस के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया.

Amanatullah Khan News: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक अमानतुल्लाह खान की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने खराब चरित्र शख्स घोषित करने के दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के फैसले के खिलाफ चुनौती दी थी. हालांकि, जस्टिस सुधीर कुमार जैन (Sudhir Kumar Jain) की एकल न्यायाधीश पीठ ने अमानतुल्लाह खान को छूट दी कि वे घोषित अपराधी करार दिए जाने के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन दे सकते हैं. अमानतुल्लाह खान के एडवोकेट एम सुफियान सिद्दीकी (M Sufiyan Siddiqui) ने तर्क दिया कि हिस्ट्रीशीट खोलने के समय, कानून के अनुसार पुलिस अधिकारी को कारण बताना चाहिए था.

एम सूफियान सिद्दीकी ने कहा कि अमानतुल्लाह खान के मामले में पुलिस अधिकारी ने नियमों का पालन नहीं किया गया और उन्हें खराब चरित्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया. उन्होंने आगे आपत्ति जताई, "पुलिस ने नियमों का पालन नहीं किया, जिन चीजों को गोपनीय रखा जाना चाहिए, मेरी जानकारी के बिना मीडिया को दी गईं. उन्होंने इसे मुझे भेजे जाने से पहले मीडिया में लीक कर दिया. यह सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया. यह अनुच्छेद 21 अधिकारों का पूर्ण उल्लंघन है."

जानिए दिल्ली पुलिस के वकील ने क्या दिया तर्क?

उन्होंने आगे कहा कि डीसीपी मुख्यालय की ओर से जारी उनके स्वयं के सर्कुलर के अनुसार यह अनिवार्य है कि संबंधित डीसीपी को उन कारणों को दर्ज करना होगा, जहां कोई सजा नहीं है. इस पर दिल्ली पुलिस के वकील ने तर्क दिया कि उनकी ओर से कुछ भी लीक नहीं किया गया था. वकील ने कहा, "वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं. हो सकता है कि उन्होंने इसे खुद लीक किया हो. हमने कुछ भी लीक नहीं किया है. उनके खिलाफ 16 प्राथमिकी दर्ज हैं." फिर अमानतुल्लाह खान के वकील ने तर्क दिया कि संबंधित स्टेशन हाउस अधिकारी ने अपने मुवक्किल के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए बिना किसी सामग्री या आधार के दुर्भावनापूर्ण तरीके से कवायद की है.

किसे घोषित किया जाता है खराब चरित्र का शख्स?

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान को पिछले साल खराब चरित्र का शख्स घोषित किया था. अमानतुल्लाह खान को खराब चरित्र का शख्स घोषित करने का प्रस्ताव दक्षिणपूर्व जिले के जामिया नगर थाने ने 28 मार्च को भेजा था, जिसे 30 मार्च को मंजूरी मिल गई थी. दस्तावेज में कहा गया है कि अमानतुल्लाह के खिलाफ 18 प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस के मुताबिक, जो शख्स हत्या और हत्या का प्रयास समेत कई आपराधिक मामलों में शामिल है और इलाके में शांति को बाधित कर सकता है, उसे खराब चरित्र का व्यक्ति घोषित किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे बबीता फोगाट के पिता महावीर सिंह फोगाट, बृज भूषण सिंह को लेकर किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget