एक्सप्लोरर

दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव, पालम में तीन घंटे में 41.9mm बारिश, लगा जाम

Delhi Rain News: दिल्ली में शाम की बारिश से यातायात जाम और जलभराव हो गया. पालम में 41.9 मिमी बारिश दर्ज हुई. जलभराव से न्यू रोहतक रोड पर यातायात बाधित रहा.

Delhi Weather News: दिल्ली के कुछ हिस्सों में शाम को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को यात्रियों को यातायात जाम और जगह-जगह जलभराव का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने पहले शहर को बिना किसी चेतावनी के ‘ग्रीन’ जोन में रखा था लेकिन बाद में “तैयार रहने” के लिए ‘ऑरेन्ज’ अलर्ट जारी की. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, पालम में तीन घंटे में 41.9 मिमी बारिश दर्ज की गई.

शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने 2.8 मिमी बारिश दर्ज की. आंकड़ों के अनुसार अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच नजफगढ़ में 6.5 मिमी, आया नगर में 5.8 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 3.5 मिमी और पूसा में 4.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. शहर के विभिन्न इलाकों से प्राप्त तस्वीरों में यात्री जलभराव वाली सड़कों से गुजरते नजर आए.

न्यू रोहतक रोड पर दोनों तरफ से यातायात प्रभावित हुआ
दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आनंद पर्वत पर जलभराव के कारण न्यू रोहतक रोड पर दोनों तरफ से यातायात प्रभावित हुआ है. पुलिस ने सड़क के एक तरफ जलभराव का वीडियो भी संलग्न किया है. लिबर्टी सिनेमा से पंजाबी बाग की ओर जाने वाले यातायात को अस्थायी रूप से कमल टी-पॉइंट से वीर बंदा बैरागी मार्ग और फिर स्वामी नारायण मार्ग, इंद्रलोक और अशोक विहार के रास्ते मोड़ दिया गया.

मोती नगर और पटेल रोड की ओर मोड़ दिया गया
इसके अलावा पंजाबी बाग से पहाड़गंज या मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात को मोती नगर और पटेल रोड की ओर मोड़ दिया गया. ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड पर जलभराव के कारण नजफगढ़ फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित हुआ. लोक निर्माण विभाग और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को जलभराव और पेड़ उखड़ने के बारे में कई कॉल मिलीं. विभाग को जलभराव के बारे में 17 और पेड़ उखड़ने के बारे में 28 शिकायतें मिलीं.

आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी ‘येलो’ अलर्ट पर रहेगी. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम साढ़े पांच बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत था. मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की जमानत पर AAP ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार तो BJP ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में AAP विधायक कुलदीप कुमार? दिल्ली HC करेगा सुनवाई
हिरासत में AAP विधायक कुलदीप कुमार? दिल्ली HC करेगा सुनवाई
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget