एक्सप्लोरर

Delhi: भारी बारिश के बाद जलजमाव और जाम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल को घेरा, लगाए ये आरोप

Delhi Rain: दिल्ली में भारी बारिश के बाद राजनीति तेज हो गई, जलजमाव और जाम को को लेकर BJP और कांग्रेस ने CM केजरीवाल पर कई गंभरी आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर जलभराव की फोटो भी शेयर की है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली (Delhi) में शनिवार (8 जुलाई) सुबह से ही भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद जगह- जगह जल जमाव की स्थिति देखी जा रही है. कई जगहों पर तो रास्तों में पानी लगने की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. वहीं दिल्ली में जारी भारी बारिश के बीच अब सियासत भी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार जनता को भगवान भरोसे छोड़ के स्वयं की निजी लड़ाई में पूरी तरह व्यस्त है. 

दिल्ली से बीजेपी विधायक अजय महावर ने भी आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कि, इस बार दिल्ली सीएम जलजमाव को लेकर किसे जिम्मेदार ठहराएंगे क्योंकि एमसीडी में भी उन्हीं की सरकार है. दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने एबीपी लाइव को बताया कि आईटीओ मार्ग पर मैं खुद लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय से जाम में फंसा रहा, जगह- जगह जल जमाव की स्थिति हमने देखी जो काफी चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि यह तो केवल एक मार्ग का हाल है. राजधानी के बाकी जगहों पर क्या स्थिति होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है. 

कांग्रेस ने सीएम केजरीवाल पर लगाए ये आरोप

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा जलजमाव को रोकने के लिए बड़े- बड़े दावे किए थे. कहा गया था कि दिल्ली सरकार ने मानसून की सभी तैयारीयों को दुरुस्त कर लिया है, लेकिन इनके दावों की यही असली हकीकत है. उन्होंने कहा दिल्ली सीएम ने राजधानी की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर खुद की निजी लड़ाई में पूरी तरह व्यस्त हैं. दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जलजमाव संबंधित वीडियो भी जारी किया है.

दूसरों पर आरोप मढ़ना दिल्ली सरकार की आदत- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली घौंडा से विधायक अजय महावर ने कहा कि, बीते वर्षों से लगातार बीजेपी दिल्ली कि आम आदमी पार्टी से जलजमाव को लेकर सवाल पूछती थी. इस पर वह एमसीडी में बीजेपी सरकार का हवाला देते थे, लेकिन इस बार तो एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है. क्या इस बार अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करेंगे दिल्ली सीएम? उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी ने कभी भी अपनी जिम्मेदारी को निभाया ही नही बजाय ड्रामेबाजी और दूसरों पर आरोप मढ़ने के. आज दिल्ली की जनता को इतनी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, यह शर्मनाक है.

ये भी पढ़ें: Delhi Heavy Rain: दिल्ली में भारी बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम से बेहाल हुए लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget