एक्सप्लोरर

Delhi Heatwave 2024: दिल्ली वाले न करें हीटवेव से राहत की उम्मीद, जानें- कैसे रखें खुद को सुरक्षित? 

Delhi IMD Heatwave Alert: मौसम विभाग और हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हीटवेव (Heatwave) और भीषण गर्मी (Temperature) को देखते हुए सभी को यह जानने की जरूरत कि वे खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?

Delhi Heatwave News: भारत मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद अगले कुछ दिनों तक न करें. इसके उलट, आईएमडी ने लोगों को चेताते हुए कहा कि अगले तीन दिनों तक न केवल दिन में लू का खतरा है, बल्कि रात के समय जब लोग सोते हैं, उस समय भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. ऐसे में सभी के लिए यह जानना जरूरी है कि आप खुद को दिन और रात दोनों समय हीट से कैसे महफूज रखें. 

इस बात पर गौर फरमाना इसलिए भी जरूरी है कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह के समय गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 5.5 डिग्री अधिक है. बीती रात पिछले छह साल में दूसरी बार सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने लू से लेकर तेज सतही हवाओं के साथ रात में गर्मी होने का अनुमान जताया है. अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. 

हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग और हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सभी को यह जानने की जरूरत कि वे खुद को कैसे सुरक्षित रखें? ऐसा इसलिए कि हीटवेव से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने का भी खतरा होता है. इनमें गर्मी से थकावट, हीट स्ट्रोक, डिहाईड्रेशन आदि का खतरा रहता है. 

गर्मी और लू से खुद को बचाने के उपाय

  • खुद को ठंडा रखने की कोशिश करें. टाइट कपड़े नहीं पहनें बल्कि हवा आने देने के लिए ढीले, सूती कपड़े पहनें. अगर संभव हो, तो पूरे दिन पंखे या कूलर का प्रयोग करें. एक नम कपड़े का उपयोग कर या पानी से गीला कर अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखें.
  • चिलचिला देने वाली गर्मी में भूख कम लगती है. इसके बावजूद हल्का भोजन करें. ऐसा इसलिए कि आपके शरीर को रोज के काम के लिए एनर्जी की जरूरत होती है.
  • मौसमी सब्जियां जैसे करेला, खीरा, तरबूज, परवल, पालक या अन्य हरे पत्तेदार सब्जियों के साथ विटामिन सी से युक्त फलों को अपनी खानपन में शामिल करें. आम का आमी बनाकर पीएं, नींबू, चीनी और नमक का घोल बनाकर भी पी सकते हैं. बेल का सर्बत, लस्सी आदि का भी सहारा ले सकते हैं. जब तक गर्मी है तब तक रेड मीट और नमक का सेवन कम कर दें.
  • अपने घर को पर्दे, पंखे और एसी के साथ ठंडा रखनें. ताकि आप घर के अंदर सहज महसूस कर सकें. रात के समय पर्दे खोल दें और हवा को अंदर आने दें.
  • दिन के समय घर से बाहर न निकलें. घर के काम को सुबह और शाम के समय निपटाने की कोशिश करें. गर्मी होने के दौरान घर के अंदर रहने और जब मौसम थोड़ा ठंडा हो, तभी बाहर निकलने के लिए अपने दिन की प्लानिंग करें.
  • दिन और रात दोनों समय पानी पीते रहें. पानी पीने पर आप डीहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) से बचे सकते हैं. शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक का भी सेवन न करें. ड्रिंक शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं. 

Delhi Water Crisis: 'प्यासे को पानी...', BJP के प्रदर्शनों के बीच बोले AAP सांसद संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget