एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली भीषण गर्मी के बीच आई राहत की खबर, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

Delhi Heat Wave: दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों में से नजफगढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Delhi Weather Forecast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी जारी है. लोगों को गर्म हवा, धूप और लू से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी में रविवार (2 जून) को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. वहीं, सोमवार (3 जून) को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों में से नजफगढ़ में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नरेला में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में 43.4 डिग्री, रिज में 43.7 डिग्री और पालम में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्ली में 3 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में सोमवार (3 जून) को बादल छाए रहने, अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवाएं चलने, धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इसी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. दिल्ली में रविवार को सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 29 प्रतिशत से 44 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 और 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम को गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. शाम से ही तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी और बूंदाबादी का सिलसिला शुरू हो गया. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी शनिवार सुबह भी जारी रही थी लेकिन, शाम होते-होते तापमान में कमी दर्ज की गई. दिल्ली में शनिवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पूसा में 40.3, अलीपुर में 43.9, अशोक विहार और बवाना में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वालों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

'वह दिन दूर नहीं, जब यह शहर केवल एक बंजर रेगिस्तान...', दिल्ली में 52.3 डिग्री तापमान पर हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget