एक्सप्लोरर

Noida Noise Pollution: नोएडा के 'साइलेंट जोन' में भी शोर, UPPCB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Noida Noise Pollution: नोएडा सेक्टर 62 में फोर्टिस अस्पताल के पास और नोएडा सेक्टर 19 में मैक्स अस्पताल के पास जो जगह है उसको साइलेंट जोन माना गया है.

उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने जून महीने की रिपोर्ट में नोएडा को लेकर बड़ी बात कही है. नोएडा शहर में साइलेंट जोन यानी वह जगह जिन्हें शात माना जाता है, वहां रात के वक्त सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण हो रहा है. इसका खुलासा यूपीपीसीबी की रिपोर्ट में किया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे ज्यादा ध्वनि प्रदूषण गाड़ियों की वजह से होता है. अगर यूपीपीसीबी के मानकों को देखा जाए तो साइलेंट जोन में रात के वक्त 40 डेसीबल को सामान्य और दिन में  50 डेसीबल को सामान्य माना गया है.

Noida Noise Pollution: एक ओर जहां यूपीपीसीबी ने साइलेंट जोन में 40 डेसीबल को सामान्य माना है. वहीं शहर में साइलेंट जोन में रात के वक्त भी लगभग 70 से 72 डेसिबल दर्ज किया जा रहा है. नोएडा सेक्टर 62 में फोर्टिस अस्पताल के पास और नोएडा सेक्टर 19 में मैक्स अस्पताल के पास जो जगह है उसको साइलेंट जोन माना गया है. लेकिन इन दोनों जगहों के आसपास मेट्रो स्टेशन, ट्रैफिक कट और मार्केट होने की वजह से सामान्य से बहुत ज्यादा शोर दर्ज किया गया है. औद्योगिक क्षेत्र की बात की जाए तो वहां पर शोर पहले जैसा ही सामान्य बना हुआ है. यूपीपीसीबी के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण की मुख्य वजह वाहन होते हैं इसके लिए वक्त वक्त पर ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग के साथ मिलकर कार्रवाई भी की जाती है.

यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार बताते हैं कि बोर्ड ने शहर को चार जोन में बांटा हुआ है. एक जोन व्यवसायिक है, दूसरा रियायशी, तीसरा साइलेंट जोन और चौथा औद्योगिक से बनाया गया है. दो महीने के बाद जून की रिपोर्ट को पेश किया गया. उन्होंने बताया कि सेक्टर 19 और 62 में हॉस्पिटल होने की वजह से इसे साइलेंट जोन माना गया है. लेकिन आसपास रिहायशी इलाके होने की वजह से यहां पर ध्वनि का डेसीबल सामान्य से बहुत ज्यादा दर्ज किया जाता है. इसको लेकर लगातार ट्रैफिक विभाग और आरटीओ विभाग कार्रवाई भी कर रहा है लेकिन अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है.

यूपीपीसीबी ने जून में जारी की रिपोर्ट

अगर तय मानकों की बात की जाए तो व्यसायिक क्षेत्र में दिन में 65 डेसीबल और रात में 55 डेसीबल को सामान्य माना गया है. वहीं रिहायशी इलाकों में दिन में 55 डेसीबल और रात में 45 डेसीबल को सामान्य माना गया है. साइलेंस जोन में इसे दिन में 50 डेसीबल और रात में 40 डेसीबल वहीं औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75और रात में 70 डेसीबल सामान्य माना जाता है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने स्कूल कॉलेज और अस्पताल को साइलेंट जोन में रखा हुआ है, जिसके मुताबिक इन इलाकों में कोई तेज हॉर्न तक नहीं बजा सकता है, लेकिन इसके बाद भी लोग ऐसे इलाकों में ध्वनि प्रदूषण कर रहे हैं जिसके वजह से नोएडा के साइलेंट जोन में रात को पहले से ज्यादा शोर होने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget