एक्सप्लोरर

अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये, दिव्यांगजनों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

Delhi News: दिल्ली सरकार ने 60 फीसदी से ज़्यादा दिव्यांगता वाले व्यक्तियों को प्रति माह 5000 रुपये पेंशन देने की घोषणा की है. दिल्ली दिव्यांगजनों को इतनी राशि देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.

Delhi Government News: दिल्ली सरकार ने दिव्यांगजनों को हर महीने 5000 रुपये पेंशन देने की घोषणा की है. इसी के साथ दिल्ली पूरे देश में दिव्यांगजनों को हर महीने इतनी राशि देने वाला देश का इकलौता राज्य बन गया है. दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिव्यांगजनों को ज्यादा से ज्यादा मदद करने का फैसला किया है. जिन लोगों की 60 फीसद से ज्यादा डिसएबिलिटी डॉक्टर द्वारा सत्यापित होगी, वह हर महीने पांच हजार रुपये पेंशन के लिए लाभार्थी बन सकते हैं. 

दिल्ली सरकार इस समय करीब 1 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन दे रही है. उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड बनता है. सरकार बहुत जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी, संबंधित विभागों को यह स्कीम तुंरत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

दिल्ली में 1.20 लाख दिग्वायजनों को मिलती है पेंशन
दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2011 के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया की 15 फीसद आबादी किसी न किसी रूप में दिव्यांगता का सामना कर रही है. इनमें से लगभग 2 से 4 फीसद लोग ऐसे हैं, जिनकी दिव्यांगता अत्यधिक होती है और वे ‘हाई स्पेशल नीड्स’ की श्रेणी में आते हैं. मतगणना के अनुसार, दिल्ली में करीब 2,34,882 लोग दिव्यांग हैं. 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से लगभग 9500 से 10 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्हें ‘पर्सन विद हाई स्पेशल नीड्स’ कहा जा सकता है. इस समय दिल्ली सरकार 1,20,000 दिव्यांगजनों को पेंशन देती है, जिनकी दिव्यांगता 42 प्रतिशत से अधिक है. उनका मेडिकल सर्टिफिकेट और यूडीआईडी कार्ड बनता है, जिससे उन्हें पेंशन का अधिकार मिलता है.

तत्काल रूप से लागू होगी योजना
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिन्हें विशेष देखभाल की आवश्यकता है और सरकार को उनकी अतिरिक्त मदद करनी चाहिए. पूरे देश में केंद्र सरकार का ‘राइट्स ऑफ पर्सन विद डिसएबिलिटीज एक्ट 2016’ लागू है, लेकिन तमिलनाडु एकमात्र राज्य है जो 'पर्सन विद हाई नीड्स' को 1000 रुपये मासिक सहायता प्रदान कर रहा है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सोमवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट मीटिंग में यह प्रस्ताव पास हुआ है कि दिल्ली सरकार 'पर्सन विद हाई नीड्स' को 5000 रुपये प्रति माह सहायता देगी. सरकार जल्द ही इन लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी. जिन लोगों की 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता डॉक्टर द्वारा प्रमाणित होगी, वे इस पेंशन योजना के पात्र होंगे. इस योजना को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर साधा निशाना
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार देश की पहली सरकार होगी जो दिव्यांगजनों के लिए इतनी बड़ी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी. भाजपा जो दावा करती है कि दिल्ली सरकार घाटे में है, उसके 22 राज्यों की सरकारों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे इन लोगों के लिए कुछ कर सकें. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह दिल्ली की चुनी हुई सरकार है, जो भाजपा की हर साजिश के बावजूद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है. यह ईमानदारी का खजाना है, जिसमें रोज़ बढ़ोतरी होती है. इसमें घाटा नहीं होता, सिर्फ फायदा होता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान भिड़े दो गुट, मारपीट के बाद तनाव

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget