एक्सप्लोरर

दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने पर बोले श्रम मंत्री कपिल मिश्रा, 'जो काम पिछली सरकार...'

Delhi News: श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के फैसले पर कहा कि दिल्ली सरकार की हमारी प्राथमिकता है कि जो मेहनत करता है, उसे पूरा मेहनताना मिले.

Delhi News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी में काम कर रहे 40 लाख से ज्यादा मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. वहीं इस फैसले को लेकर दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार मजदूरों के हक की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जो पिछली सरकार नहीं कर पाई वो हमने कर दिखाया है.

कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के फैसले पर कहा, "दिल्ली सरकार की हमारी प्राथमिकता है कि जो मेहनत करता है, उसे पूरा मेहनताना मिले. यह फैसला लंबे समय से मजदूर यूनियनों की मांगों पर लिया गया है और इससे लाखों कामगारों की जिंदगी बेहतर होगी."

श्रम मंत्री मिश्रा ने आगे कहा, "पिछली सरकारें मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने का फैसला नहीं ले पाईं, लेकिन हमारी सरकार ने इस पर तुरंत कदम उठाया. ये बढ़ोतरी न केवल मजदूरों की मेहनत को सम्मान देती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपनी सामाजिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद करेगी. सरकार ने सभी नियोजकों को इन नई दरों को लागू करने का आदेश दिया है." कपिल मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि हर संस्थान को तय न्यूनतम मजदूरी देनी होगी, अगर कोई इसका पालन नहीं करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अब इतनी मिलेगी मजदूरी
नई मजदूरी दरों के अनुसार, अकुशल मजदूरों की मासिक मजदूरी 18,066 से बढ़ाकर 18,456 कर दी गई है। सेमी-स्किल्ड श्रमिकों को अब 20,371, जबकि स्किल्ड श्रमिकों को 22,411 मिलेंगे। वहीं गैर-मैट्रिक श्रमिकों की मजदूरी भी 20,371 कर दी गई है। मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं कामगारों की मजदूरी 22,411 और स्नातक व उससे ऊपर की योग्यता वालों को 24,356 प्रति माह दिए जाएंगे।

1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
यह नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी हैं. सरकार के इस फैसले से निर्माण, फैक्ट्री, सफाई, अस्पताल, दुकान और दूसरे असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को सीधा फायदा मिलेगा.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़की कांग्रेस, बोली- 'विरोध की आवाज...'
दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़की कांग्रेस, बोली- 'विरोध की आवाज...'
दिल्ली प्रदर्शन में नाबालिग से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान, पुलिस लेगी एक्शन
दिल्ली प्रदर्शन में नाबालिग से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान, पुलिस लेगी एक्शन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
'PM अपनी पुलिस से ऐसा व्यवहार करवा रहे जैसे हम...', संजय सिंह का हमला
'PM अपनी पुलिस से ऐसा व्यवहार करवा रहे जैसे हम...', संजय सिंह का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget