एक्सप्लोरर

GRAP-3 लागू होने के बाद एक्शन में सरकारी एजेंसियां, 24 घंटे में काटे करीब 6 करोड़ के चालान

Grap 3 Restrictions: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि लोग ग्रैप-3 (GRAP-3) के प्रावधानों का न उल्लंघन करें. ऐसा करने पर जिम्मेदार अधिकारी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. 

GRAP 3 Restrictions In Delhi: दिल्ली में जहां प्रदूषण और धुंध की वजह से लोगों का सांस लेना दूभर है, वहीं ग्रैप-3 लागू होने के बाद 24 घंटों के अंदर दिल्ली सरकार की आय में करीब छह करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. दरअसल, ग्रैप-3 लागू होने के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और सीएक्यूएम ने प्रदूषण कंट्रोल से संबंधित एजेंसियों से इस पर सख्ती से अमल करने को कहा था. 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि जो लोग ग्रैप-3 के प्रावधानों का उल्लंघन करें, उनके खिलाफ जिम्मेदार अधिकारी सख्त कार्रवाई करें. अब उनके इस आदेश का असर दिखने लगा है. दिल्ली में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप-3) के तीसरे चरण के तहत प्रदूषण रोधी उपायों के पहले दिन प्रशासनिक एजेंसियों ने करीब 5.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया एवं अपनी कार्रवाई तेज कर दी. 

15 नवंबर से लागू है ग्रैप-3 

दरअसल, चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के तहत शुक्रवार (15 नवंबर) को पाबंदियां लगाई गई थी. उसके बाद से अफसरों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं अन्य की टीम उल्लंघनकर्ताओं पर जुर्माना लगा रही हैं.

बीएस-3 और 4 वाहनों से वसूले 1 करोड़

शुक्रवार को दिल्ली यातायात पुलिस ने बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर लगभग 550 चालान जारी किए, जिससे जीआरएपी के तीसरे चरण के तहत प्रतिबंधों के पहले दिन एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया.

इसके अलावा बीएस 3 पेट्रोल, बीएस 4 डीजल चार पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है. इन वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है.

PUC न रखने वाले वालों से वसूले 4.85 करोड़

दिल्ली पुलिस ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) नहीं रखने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की और शुक्रवार को 4,855 वाहनों पर कुल 4.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया.

ऑनलाइन गैंबलिंग पर बैन को लेकर BJP का प्रदर्शन, विजय गोयल की चेतावनी- 'शाहरूख खान, ऋतिक रोशन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget