एक्सप्लोरर

Bobby Kataria News: एक बार फिर मुश्किल में फंसे यूट्यूबर बॉबी कटारिया, दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दर्ज की FIR

Delhi News: बता दें कि सोशल मीडिया पर कटारिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्लेन के अंदर सिगरेट जलाते और सिगरेट का कश लेते दिखाई दे रहे हैं, जिसको लेकर उनपर एफआईआर दर्ज की गई है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यूट्यूबर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया उर्फ बलवंत कटारिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उसके खिलाफ यह एफआईआर सात महीने पहले उसके द्वारा एक स्पाइसजेट विमान के अंदर सिगरेट जलाते हुए वीडियो बनाने को लेकर की गई है. कटारिया के इस वीडियो को पिछले हफ्ते कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मामले में जांच के आदेश दिये थे.

13 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने दर्ज की शिकायत
यह घटना 24 जनवरी को एयरलाइन के संज्ञान में आई, इसके बाद एयरलाइन ने 2 फरवरी को गुड़गांव पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसने कहा कि यह मामला आईजीआई एयरपोर्ट से संबंधित है. इसके बाद स्पाइसजेट के कानूनी और कंपनी मामलों के प्रबंधक जसबीर चौधरी ने 13 अगस्त को दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दी, जिसमें कहा गया कि इस तरह की वीडियो बनाकर कटारिया अपने प्रशंसकों को अवैध कृत्य करने और इस तरह के खतरनाक स्टंट करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. कानूनी राय लेने के बाद दिल्ली पुलिस ने नागरिक उड्डयन अधिनियम 1982 की धारा 3 के तहत कटारिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

विमान में सिगरेट पीते दिखा कटारिया
वीडियो में कटारिया विमान की पीछे वाली सीट पर लेट कर सिगरेट जला रहा है और फिर उसके एक-दो कश लेते हुए भी दिखाई दे रहा है. बता दें कि विमान के अंदर धूम्रपान करना वर्जित है. ऐसे में यह घटना विमान में बैठे तमाम यात्रियों के लिए जोखिम का कारण बन सकती थी. शिकायतकर्ता ने दावा कि दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में अपनी पूरी यात्रा के दौरान कटारिया सोता रहा. चालक दल के सदस्यों से उसकी एकमात्र बातचीत तब हुई थी जब उन्होंने कटारिया को  अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा क्योंकि बोर्डिंग के दौरान उसके गलियारे में खड़े होने की वजह से बोर्डिंग में बाधा आ रही थी.

कटारिया ने किया मामले का खंडन
बता दें कि कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर्स हैं. इस पूरे मामले को लेकर कटारिया ने पिछले हफ्ते मीडिया से बातचीत में कहा था कि उसने ये वीडियो फरवरी 2019 या 2020 में शूट किया था. यह एक नकली प्लेन था जो मेरी शूटिंग का हिस्सा था. उसने कहा कि यह वीडियो दुबई में शूट किया गया था, जो लोग इस डमी प्लेन में बैठे हैं वह भी शूट का हिस्सा थे. कटारिया ने कहा कि उसकी बायोपिक की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी जिसके 2024 में पूरे होने की संभावना है. मुझे नहीं लगता कि मुझे इसमें कोई सफाई देने की जरूरत है. कटारिया ने कहा कि मैं सब लोगों को बताया चाहता हूं कि जिस शख्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है वो सिर्फ टीआरपी के लिए शेयर किया गया है. मैं सभी से पूछना चाहता हूं कि एक लाइटर को हवाई जहाज में कैसे ले जाया जा सकता है. स्कैनर से इसका पता लग जाता है. कटारिया ने कहा कि सिगरेट को प्लेन में ले जाया जा सकता है लेकिन एक लाइटर को नहीं. उत्तराखंड में एक व्यस्त सड़क पर खुलेआम शराब पीने की वीडियो बनाने को लेकर कटारिया पहले ही एक केस का सामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

PM Modi ने अरविंद केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, सीएम के लिए लिखी ये बातें

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वासियों को घर बैठे मिलेंगी ये पांच सुविधाएं, नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget