एक्सप्लोरर

Delhi: प्रेमी ने प्रेमिका को छठी मंजिल से दिया धक्का! इस बात पर हुई थी बहस, हैरान कर देगा पूरा मामला

Delhi Crime News: दिल्ली के नरेला में एक इंजीनियर ने अपनी प्रेमिका को छठी मंजिल से धक्का देकर हत्या कर दी. शादी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

दिल्ली के नरेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 32 साल के एक इंजीनियर दीपक ने कथित तौर पर अपनी ही प्रेमिका साधना सिंह को छठी मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया. 

27 साल की साधना हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली थी और वहीं से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी. ये घटना मंगलवार (29 जुलाई) रात की बताई जा रही है, जबकि बुधवार (30 जुलाई) को पुलिस ने पूरी जानकारी साझा की.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, साधना पहले नोएडा में दीपक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी थी. इसके बाद दीपक हाल ही में नोएडा की नौकरी छोड़कर दिल्ली के कोंडली में काम करने लगा और नरेला में छठी मंजिल के एक फ्लैट में रह रहा था. साधना दीपक से मिलने अक्सर उसके फ्लैट पर आया करती थी.

घटना से ठीक एक दिन पहले वह दीपक से मिलने पहुंची थी. वहां उसे पता चला कि दीपक के माता-पिता ने उसकी शादी के लिए किसी दूसरी लड़की को पसंद कर लिया है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गई. इसी दौरान दीपक ने कथित रूप से साधना को बालकनी से नीचे ढकेल दिया और साधना की मौके पर ही मौत हो गई.

मौके की स्थिति और पुलिस कार्रवाई

पुलिस को नरेला इलाके में एक इमारत के नीचे महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साधना की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. उसके शरीर पर कई चोटों के निशान मिले और कपड़े भी फटे हुए थे, जिससे यह संकेत मिला कि घटना से पहले शारीरिक संघर्ष हुआ था.

बाहरी उत्तरी दिल्ली के डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget