एक्सप्लोरर

विधायक अब्दुल रहमान ने AAP के खिलाफ निकाली भड़ास, कहा- 'ये RSS का...'

Delhi Chunav 2025: सीलमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने शुक्रवार को अपनी पूर्व पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोला है. उन्होंने आम आदमी पार्टी को RSS का छोटा रिचार्ज बताया.

Delhi Chunav 2025: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सीलमपुर विधानसभा सीट से अब्दुल रहमान को प्रत्याशी बनाया है. अब्दुल ने 10 दिसंबर को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस की टिकट पर सीलमपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तैयारी में जुटे अब्दुल रहमान ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी से बात की.

इस दौरान रहमान ने कांग्रेस से जुड़ाव की बात कही. उन्होंने कहा, "यह चुनाव भावनात्मक है. आप से चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति पहले कांग्रेस में था और पार्टी में जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर था. उन्होंने लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करके दो चुनाव लड़े. उन्होंने मरकज, शराब की दुकानें और दिल्ली दंगों जैसे मुद्दों को चुनावी मुद्दों के रूप में इस्तेमाल किया. वह चुनाव लड़े और जीते."

आम आदमी पार्टी को बताया आरएसएस का छोटा रिचार्ज

कांग्रेस प्रत्याशी ने आम आदमी पार्टी को आरएसएस का छोटा रिचार्ज बताया. रहमान ने कहा, "यहां से लोग जिन्हें आरएसएस का छोटा रिचार्ज कहते थे. उनके साथ चले गए. उन्हें लगा था कि कांग्रेस कुछ कर नहीं पाएगी. लेकिन हकीकत ये है कि यहां का बच्चा-बच्चा कांग्रेसी है. कुछ वक्त के लिए मैं ईमानदारी के लिए वहां चला गया था. लेकिन मैं अब घर वापस आ गया हूं. यह पूरी विधानसभा कांग्रेस की है. दिल्ली में कांग्रेस यह सीट पहले जीतेगी. मेरी विधानसभा में मुझ पर मेरी माताओं बहनों का भरोसा है. मैं समझता हूं कि यहां के सभी लोग सच्चाई का साथ देंगे."

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया लंबा पोस्ट

बता दें, 10 दिसंबर को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने एक लंबा पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया. उन्होंने लिखा, “आज मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं. पार्टी ने सत्ता की राजनीति में उलझकर मुसलमानों के अधिकारों को नजरअंदाज किया, अरविंद केजरीवाल ने हमेशा जनता के मुद्दों से भागकर अपनी राजनीति की. इंसाफ और हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा” यहां आम आदमी पार्टी ने अब्दुल रहमान का टिकट काटकर जुबैर चौधरी को टिकट थमाया है.

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा होंगे संदीप दीक्षित, इन संकेतों से समझें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं', दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान
'AAP इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं', दिल्ली में बैठक से पहले संजय सिंह का बड़ा बयान
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
झुलस रहा दिल्ली-NCR..., राजधानी के इस इलाके में पारा सबसे ज्यादा हाई, बारिश पर भी आया अपडेट
झुलस रहा दिल्ली-NCR..., राजधानी के इस इलाके में पारा सबसे ज्यादा हाई, बारिश पर भी आया अपडेट
युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, 'MY Bharat Youth Convention' में बोलीं CM रेखा गुप्ता
युवाओं का उत्साह ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति, 'MY Bharat Youth Convention' में बोलीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget