एक्सप्लोरर

पश्चिमी दिल्ली में चुनाव की तैयारी तेज, 63 फ्लाइंग स्क्वाड की होगी तैनाती, जानें पोलिंग बूथ की संख्या

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर रहे हैं. मतदाता पुनर्निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है.

Delhi Politics: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा में भले ही अभी थोड़ा वक्त बाकी है, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. जिला निर्वाचन अधिकारी लगातार राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर चुनावी गतिविधियों पर चर्चा कर रहे हैं. इस क्रम में पश्चिमी दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम किन्नी सिंह भी सभी राजनीतिक दलों के साथ कई बैठक कर चुके हैं.

बीएलओ कर रहे मतदाताओं की जांच

उन्होंने बताया कि लगातार ही जिले में मतदाता पुनर्निरीक्षण किया जा रहा है. बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) खुद घर-घर जाकर इस प्रक्रिया को पूरी करने में जुटे हुए हैं. डीएम के मुताबिक, जिले में अभी तक के आंकड़ों के अनुसार मतदाताओं की संख्या 13 लाख 24645 हैं, जिसके अभी और भी बढ़ने की संभावना है क्योंकि आगे और भी मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची जारी होने तक जुड़ सकते हैं.

जिले में अभी इतने महिला-पुरुष मतदाता

सिंह ने बताया कि इस बार पश्चिमी जिला निर्वाचन क्षेत्र के सात विधानसभा में 252 जगहों पर कुल 1162 पोलिंग स्टेशन होंगे. मतदाताओं के अब तक के मिले आंकड़ों के अनुसार, महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 24 हजार 263 है, वहीं पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 298 पहुंच चुकी है. जबकि महज 84 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

ईवीएम को लेकर किया जा रहा लोगों को जागरूक

किन्नी सिंह ने कहा कि जिले में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है. फिलहाल इलाके में जा कर लोगों को ईवीएम को लेकर जागरूक बनाया जा रहा है और उससे जुड़ी सारी जानकारियां मतदाताओं को दी जा रही है. कम वोटिंग वाले क्लस्टर एरिया में अलग से कैंपेन हो रहा है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव अधिकारी के आदेश पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन जिले में किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि चुनाव की आधिकारिक घोषणा के साथ ही पूरे जिले में फ्लाइंग स्क्वाड की तैनाती के दी जाएगी औऱ जगह जगह नाके सक्रिय हो जाएंगे. कुल 63 फ्लाइंग स्क्वाड की तैनाती अलग अलग शिफ्ट में होगी, जो मोबाइल टीम होगी और वे निगरानी और जांच करेंगे. वहीं जिले भर में कुल 21 जगहों पर अलग से नाके लगाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग हादसा: फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के 2 अफसरों पर गिरी गाज, LG ने किया सस्पेंड

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget