एक्सप्लोरर

'कांग्रेस की नकल है BJP का संकल्प पत्र', देवेंद्र यादव बोले- हम वादों को पूरा करके दिखाएंगे

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. बीजेपी के घोषणा पत्र पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं. देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस को विकास कार्य करने का अनुभव है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली बीजेपी के संकल्प पत्र पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संकल्प पत्र में घोषित गारंटियों को कांग्रेस की नकल बताया. उन्होंने कहा कि गारंटियों को लागू करने की समझ बीजेपी में नहीं है.

देवेंद्र यादव ने कहा, "बीजेपी ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा में महिलाओं के लिए सम्मान राशि को बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में होली और दिवाली के दौरान मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन मुफ्त गैस सिलेंडर का वादा भी पूरा नहीं हुआ."

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी पर जनता कैसे विश्वास करेगी? 22 राज्यों में बीजेपी की सरकारें 500 रुपये कीमत पर गैस सिलेंडर नहीं दे रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोलियम पदार्थों पर टैक्स बढ़ाकर 40 लाख करोड़ रुपये देश की जनता की जेब से निकाल लिए. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से गिरावट होने के बाद भी लोगों को फायदा नहीं हुआ.

देवेंद्र यादव ने ये भी कहा, "कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में लोगों से किए वादे पूरे हुए. कांग्रेस के पास विकास कार्य करने का अनुभव है. वादों को निभाने की इच्छाशक्ति और कौशल भी है. कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती. दिल्ली की जनता से भी किए वादे कांग्रेस पूरा करके दिखाएगी." 

सरकार में आने के बाद क्या करेगी कांग्रेस?

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस की सरकार बनने पर प्यारी दीदी योजना के तहत हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह मिलना शुरू हो जाएगा. जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलेगी. युवा उड़ान योजना में शिक्षित बेरोजगार युवाओं की पहली नौकरी पक्की की जाएगी."

उन्होंने आगे कहा, "अप्रेंटिसशिप का मौका देकर बेरोजगार युवाओं को 8500 रुपये देने का वादा भी पूरा होगा. महंगाई से राहत दिलाने के लिए दिल्ली वालों को 500 में रसोई गैस सिलेंडर, हर महीने 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 लीटर खाने का तेल, 6 किलो दाले, 250 ग्राम चाय पत्ती राशन किट में दी जाएगी. 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा भी पूरा किया जाएगा."

ये भी पढ़ें-

क्राउड फंड से सत्येंद्र जैन को मिले 40 लाख तो बोले संजय सिंह, 'AAP पर जनता के विश्वास को...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget