एक्सप्लोरर

'डॉक्यूमेंट्री BJP की साजिश से पर्दा उठाने वाला थी', स्क्रीनिंग रोके जाने पर भड़के अरविंद केजरीवाल

Delhi Assembly Election 2025: डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोके जाने पर दिल्ली का सियाससी तापमान बढ़ गया है. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है.

Delhi Chunav 2025: चुनावी घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोके जाने का आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है. पार्टी मुख्यालय में 12:00 बजे डॉक्यूमेंट्री की स्पेशल स्क्रीनिंग का कार्यक्रम रखा गया था. अरविंद केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री को दिल्ली पुलिस ने दिखाए जाने से पहले रोक दिया. पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है. चुनाव आयोग की इजाजत के बिना डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करना उचित नहीं है."

डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोके जाने पर आम आमदी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि बीजेपी सच सामने नहीं आने देना चाहती है. इसलिए डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रुकवाई गई है. उन्होंने कहा कि आप नेताओं को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया था. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग चुनाव से जुड़ी नहीं थी. किसी के लिये वोट नहीं मांगा जा रहा था. आज पत्रकारों के लिये डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसलिए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं है.

अब डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोके जाने पर सियासी घमासान

आखिर फिल्म को दिखाए जाने से क्यों रोका गया. मैंने फिल्म नहीं देखी है. पता चला है कि फिल्म आप नेताओं की गिरफ्तारी के बारे में है. फिल्म बीजेपी की साजिश से पर्दा उठाने वाली थी. इसलिए बीजेपी ने कार्यक्रम को रुकवा दिया है." आम आदमी पार्टी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया.

नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ झूठ बोलने का काम बचा है. पूरी दिल्ली जानती है कि कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के नाम सामने आए हैं. उन्होंने कहा, "जांच एजेंसियों ने आप नेताओं को गिरफ्तार किया. अरविंद केजरीवाल और आप नेता जमानत पर बाहर हैं. लेकिन फिर भी खुद को कट्टर ईमानदार बताना नहीं छोड़ा जबकि दिल्ली की जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल कितने ईमानदार हैं."

ये भी पढ़ें-

'अरविंद केजरीवाल पर प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने किया पत्थर से हमला', AAP का बड़ा आरोप

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget