एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Update: दिल्ली वाले हो जाएं सावधान! अब तक डेंगू का आंकड़ा आठ हजार के पार

Delhi Dengue News: दिल्ली में डेंगू के केस का आंकड़ा आठ हजार पार कर गया है. जानकारी के मुताबिक, शहर में पिछले हफ्ते एक हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं. अब तक नौ लोगों की मौत हुई है.

दिल्ली में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी जारी है. ताजा आंकड़ें दिल्ली के लोगों के लोगों को चिंता में डाल सकती है. पिछले एक हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के 1000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में दिल्ली में डेंगू के 1148 केस आए हैं. नए मामलों के सामने आने के साथ ही यहां डेंगू के कुल मामले 8000 के आंकड़े के पार कर गए हैं.

दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 8276 मामले दर्ज किए गए हैं और इसकी वजह से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा मलेरिया के 167 केस और चिकनगुनिया के 89 मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही बीते हफ्ते चिकनगुनिया और मलेरिया का एक भी मामला नहीं बढ़ा है.

पिछले वर्षों के डेंगू के आंकड़ों की बात की जाए तो वर्ष 2020 में कुल 1072 मामले दर्ज किए गए, वहीं 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726 और 2016 में 4431 मामलों की पुष्टि हुई थी. नगर निगम की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में सामने आया है कि, नवंबर महीने की 27 तारीख तक ही अकेले 6739 डेंगू के मामले सामने आए तो वहीं इस वर्ष डेंगू से अब तक 9 मौतें दर्ज की गई हैं.

यदि हम पिछले कुछ वर्षों में बात करें तो 2016 और 2017 में डेंगू के कारण 10-10 मौतें हुई थीं. वहीं 2018, 2019 और 2020 में 4, 2 और 1 मौत हुई थी. रिपोर्ट एक अनुसार, दक्षिणी निगम में अब तक कुल 2298 मामले सामने आए हैं, वहीं उत्तरी निगम क्षेत्र में 2389 और पूर्वी निगम क्षेत्र में 931 मरीजों के मामले दर्ज किए गए हैं.

हालांकि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में 72, दिल्ली कैंट में 132 मरीज तो वहीं 2437 मरीजों के पते की पुष्टि नहीं हो सकी है. दरअसल डेंगू से संक्रमित होने पर प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है. डेंगू बुखार आने पर सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है, वहीं आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, गले में दर्द भी होता है.

दिल्ली की कोरोना वॉरियर के परिवार से मिले सीएम केजरीवाल, सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक

'मुझे उम्मीद है चन्नी साब मैदान छोड़कर नहीं भागेंगे', जानें मनीष सिसोदिया ने ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget