एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: रघुबीर नगर में आग सेंकने को लेकर लड़के की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, 2 नाबालिग सहित 3 हिरासत में

Delhi Crime News: मृतक के परिजनों का आरोप है कि शाहिद (Shahid) की पास में ही रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी और इसी वजह से उसके परिवार वालों ने साजिश रच कर उसकी हत्या कर दी.

Raghubir Nagar Murder Case: पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के ख्याला थाना (Khyala Police Station) इलाके में गुरुवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रघुबीर नगर स्थित पार्क में एक नाबालिग लड़के की बड़ी ही क्रूरता के साथ चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. इसकी सूचना मिलते ही लड़के के परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने युवक को खून से लथपथ पड़ा पाया. परिजनों का कहना है कि लड़के के दिल पर चाकू से कई वार किए गए थे.

इस मामले को लेकर डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़के की बॉडी को कब्जे में ले लिया. लड़के की पहचान शाहिद के रूप में हुई. इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है और अभी भी उनसे पूछताछ जारी है.

चाकू से 8 बार किया गया हमला
पुलिस के अनुसार पार्क में आग सेंकने को लेकर विवाद हुआ था. पहले से वहां आग सेक रहे कुछ नाबालिगों ने शाहिद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली. उसके शरीर पर चाकू से हमला करने के 8 जख्म पाए गए. वहीं इस मामले में मृतक के परिजन पुलिस के रवैये और उनकी कहानी से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि पहले तो पुलिस घटना की सूचना के बाद काफी देर से मौके पर पहुंची, जबकि हत्या के कारणों को लेकर भी पुलिस की कहानी और मृतक के परिजनों की जुबानी में भी कोई तालमेल नजर नहीं आ रहा है.

मृतक के परिजनों ने लगाया ये आरोप
मृतक के परिजनों ने बताया कि शाहिद घर पर ही था, जब उसका एक दोस्त उसे बुला कर पार्क में ले गया और फिर वहां उसकी निर्मम हत्या कर दी. परिजनों के मुताबिक शाहिद की पास में ही रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी और इसी वजह से उसके परिवार वालों ने साजिश रच कर उसकी हत्या कर दी. अब यह प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या है या आग सेंकने को लेकर हुए विवाद में उसकी जान गई, इसका खुलासा तो आरोपियों से पूछताछ के बाद ही हो पाएगा.

पूछताछ में जुटी पुलिस
वहीं जिस तरीके से शाहिद पर हमला कर उसकी हत्या की गई है, उससे इस बात को बल मिलता है कि हत्या के पीछे काफी गुस्से की भावना और उसके बचने की संभावनाओं को बिल्कुल भी खत्म कर देने की मंशा रही होगी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों से आगे की पूछताछ और वारदात में इस्तेमाल की गई चाकू की बरामदगी में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- MCD Mayor Election Row: दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव पर विवाद और बढ़ा, आज एलजी आवास पर प्रदर्शन करेगी AAP

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget