एक्सप्लोरर

Covid-19 Update: इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए गाइडलाइन जारी, एयरपोर्ट पर आज से रैंडम कोविड टेस्ट हुआ जरूरी

Corona News: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज से रैंडम कोविड टेस्ट अनिवार्य हो गया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का 20 दिसंबर से रैंडम कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा.

Delhi Covid-19 Update: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज से रैंडम कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का आज से रैंडम कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा. कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा है. एक आधिकारिक पत्र में कहा गया कि "हर उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत तक को आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम टेस्ट से गुजरना होगा."

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने अपने नागर विमानन मंत्रालय के समकक्ष राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा कि रैंडम टेस्ट के बाद यदि कोई कोविड संक्रमित पाया जाता है तो सैंपल को जीनोमिक टेस्ट के लिए भेजा जाना चाहिए. प्रत्येक उड़ान में ऐसे यात्रियों का चयन संबंधित एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा. रैंडम परीक्षण के लिए नमूना देने के बाद यात्रियों को हवाई अड्डे से जाने दिया जाएगा.

'मास्क जरूर लगाएं'
केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल (Dr. VK Paul) ने लोगों से मास्क लगाने का आग्रह किया. भारत की केवल 27-28 प्रतिशत योग्य आबादी के कोविड-19 की एहतियाती खुराक लेने का जिक्र करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने लोगों को टीका लेने और भीड़-भाड़ वाली जगह पर मास्क पहनने की सलाह दी है. पॉल ने कहा, "लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना चाहिए. जिन लोगों को पहले से कोई
बीमारी है या बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष रूप से इसका पालन करना चाहिए."

दरअसल, चीन में कोरोना (Corona In China) के मामलों को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ओमीक्रोन सबवेरिएंट BF.7 के तीन केस भारत में भी मिले हैं. दो मामले गुजरात और एक ओडिशा से मिला है. यही कारण है कि भारत सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को यह भी कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में रहते हैं और बेरोजगार हैं तो केजरीवाल सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर पाएं हर माह 7500 रुपए, जानें- कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget