एक्सप्लोरर

दिल्लीवालों को फ्री बिजली-सस्ता सिलेंडर देगी कांग्रेस, हर महीने चीनी-चायपत्ती का भी वादा

Congress Guarantee In Delhi: कांग्रेस ने दिल्ली में अब तक पांच गारंटी की घोषणा की है. पार्टी ने 300 यूनिट तक बिजली फ्री करने का वादा किया है.

Congress Guarantee In Delhi: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (16 जनवरी) को दो और गारंटी की घोषणा की. पार्टी ने कहा कि वो सत्ता में आएगी तो 300 यूनिट तक बिजली फ्री देगी. 

साथ ही कांग्रेस ने महंगाई मुक्ति योजना की गारंटी की घोषणा की. इसके तहत पार्टी ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर और हर महीने राशन किट देने का वादा किया है. राशन किट में  5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 लीटर तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती होगा.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने क्या कहा?

यह घोषणा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की. इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन और दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव मौजूद थे. रेड्डी ने कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह अपनी पांच गारंटियों को पूरा करेगी.

इससे पहले पार्टी ने प्यारी दीदी योजना, जीवन रक्षा योजना और युवा उड़ान योजना की घोषणा की थी. प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे.

युवाओं के लिए कांग्रेस का ऐलान

जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का वादा किया गया है. युवा उड़ान योजना में युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और हर महीने 8,500 रुपये देने का वादा है. 

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. पिछले दो चुनावों से दिल्ली में कांग्रेस खाता खोलने में भी नाकामयाब रही है. ऐसे में इस बार कांग्रेस को इस चुनाव से काफी उम्मीदें हैं. यहां पार्टी का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस से है.

विधानसभा चुनाव में AI से नहीं बना पाएंगे डीपफेक वीडियो, दिल्ली पुलिस ने निगरानी के लिए बनाई टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget