एक्सप्लोरर

'500 रुपये में सिलेंडर BJP का जुमला', देवेंद्र यादव ने महिला समृद्धि योजना को लेकर साधा निशाना

Delhi News: देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी वादों पर विचार नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद भी चुनावी घोषणा को पूरा करने का ऐलान नहीं हुआ.

Delhi Politics: दिल्ली में नई सरकार के खिलाफ विपक्ष ने आक्रमक रुख अपनाया है. आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस भी बीजेपी पर हमलावर है. सदन के भीतर आप ने जनता से किए वादे पर घेरा. दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे को बीजेपी का 'जुमला' बताया है. उन्होंने कहा कि महिला समृद्धि योजना के नाम पर 2500 रुपये धोखा है.

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनावी वादों पर विचार नहीं कर रही है. 500 रुपये में सिलेंडर देने की अभी तक घोषणा नहीं हुई है. होली- दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा भी जुमला साबित हो रहा है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अभी तक मुख्यमंत्री का बयान सामने नहीं आया है. 8 मार्च तक के वादे को भी पूरा नहीं किया. महिलाओ को सम्मान राशि देने के लिए मात्र कमेटी की घोषणा की." उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में चुनावी वादे पूरे नहीं हुए. पंजाब सरकार ने भी महिलाओं को 1000 रुपये सम्मान राशि देने का वादा किया था. सत्ता में तीन साल रहने के बावजूद वादा पूरा नहीं हुआ.

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने घोषणा को पीएम मोदी की गारंटी बताया था. विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद भी ऐलान नहीं हुआ. देवेंद्र यादव ने कहा, "विकसित दिल्ली की बात करने वाली मुख्यमंत्री निर्णय लेने में स्वतंत्र नहीं हैं. यही कारण है कि अभी तक महिलाओं को राहत देने वाली गैस सिलेंडर की 500 रुपये कीमत निर्धारित करने और होली दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा अधर में पड़ा हुआ है."

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव?

उन्होंने ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान आप सरकार की कथित अनियमितता का मुद्दा जोरशोर से उठाया. विधानसभा सत्र में सीएजी की 14 रिपोर्ट पेश करने की बात कही गई थी. बीजेपी ने मात्र सीएजी की दो रिपोर्ट सदन में पेश कर सकी. उन्होंने जानना चाहा कि बीजेपी सरकार बाकी बची 12 सीएजी रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखने से क्यों भाग रही है? 24-28 मार्च प्रथम बजट सेशन के एजेंडे में सीएजी रिपोर्ट टेबल करने का कोई हवाला भी नहीं है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, 'आने वाले 15-20 दिनों के भीतर...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget