एक्सप्लोरर

दिल्ली: CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'स्थानीय वस्तुओं के महत्व को समझाना शिक्षकों की अहम जिम्मेदारी'

CM Rekha Gupta: सीएम रेखा ने शिक्षक सम्मान समारोह में कहा कि शिक्षकों को छात्रों को संस्कृति और पर्यावरण से जोड़कर भविष्य के नेता बनाना चाहिए. साथ ही यमुना पुनरुद्धार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्कूली बच्चों को केवल शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें भारतीय संस्कृति, स्वदेशी जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ें. उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह मार्गदर्शक शक्ति हैं, जो बच्चों को आने वाले समय में जिम्मेदार नागरिक और सक्षम नेता बना सकते हैं.

रेखा गुप्ता एनडीएमसी की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं. पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि आज बच्चों को यह समझाने की जरूरत है कि स्वदेशी का सही अर्थ क्या है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर हम विदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देते हैं तो उसका सीधा असर हमारे स्थानीय व्यवसायों और छोटे उद्योगों पर पड़ता है. इसलिए, बच्चों को स्थानीय वस्तुओं के महत्व को समझाना शिक्षकों की अहम जिम्मेदारी है.

पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण पर भी जोर-सीएम 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षक छात्रों को जल संरक्षण, पेड़-पौधों के महत्व, पहाड़ों और नदियों के संरक्षण की शिक्षा दें. इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होगी और वे पर्यावरण के संरक्षक के रूप में समाज में योगदान कर सकेंगे.

शहर को सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी- सीएम

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मौजूदा समस्याओं, विशेषकर यमुना नदी की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि शहर को सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर यमुना मेरे सामने आए तो मैं उससे माफी मांगूंगी, क्योंकि उसकी गंदगी और प्रदूषण के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं. हमें इसे सुधारने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अक्सर शहर की समस्याओं के लिए केवल सरकार को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि हकीकत यह है कि हर नागरिक की भूमिका अहम है. यदि हम सब मिलकर छोटे-छोटे कदम उठाएं तो न केवल दिल्ली की स्थिति सुधरेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण भी तैयार होगा.

शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों में स्वदेशी सोच- सीएम 

मुख्यमंत्री ने अंत में शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज के वास्तविक शिल्पकार हैं. वे बच्चों को सही दिशा देकर न केवल उनकी व्यक्तिगत जिंदगी को संवारते हैं बल्कि पूरे देश का भविष्य गढ़ते हैं. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों में स्वदेशी सोच, संस्कृति के प्रति जुड़ाव और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा दें, ताकि भारत के आने वाले नेता संस्कृति और प्रकृति से जुड़े हुए हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget