एक्सप्लोरर

Delhi Robotics League: सीएम अरविंद केजरीवाल आज करेंगे रोबोटिक्स लीग का उद्घाटन, जानें क्या है इसका मकसद

Robotics League News: रोबोटिक्स लीग का मुख्य मकसद दिल्ली के स्कूली बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है. ताकि वो भविष्य में इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें. 

Delhi News: दिल्ली में आज पहली बार राज्य स्तर पर रोबोटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे. आज दोपहर 12 बजे राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में रोबोटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विभागीय अधिकारी और दर्जनों स्कूल से आए बच्चे शामिल होंगे. इसका मुख्य मकसद दिल्ली के स्कूली बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वह भविष्य में इस क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें. 

राजधानी दिल्ली में राज्य स्तर पर पहली बार इस रोबोटिक्स लीग का आयोजन किया जा रहा है. त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस लीग में राजधानी दिल्ली के 12 से अधिक स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे. आज के दौर में ज्यादातर क्षेत्रों में रोबोट तकनीक को अपनाया जा रहा है, इंसानों की तरह कार्यशैली वाले इन रोबोट का उपयोग भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. रोबोटिक्स लीग में रोबोट के अलग-अलग मॉडल व  तकनीकी उपयोग पर बच्चों को जागरूक करने पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उनकी उत्सुकता को लेकर इस पर विस्तार से चर्चा होगी. इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल छात्रों को संबोधित भी करेंगे.

दिल्ली का शिक्षा मॉडल बना उदाहरण

आम आदमी पार्टी की सरकार का कहना है कि दिल्ली शिक्षा मॉडल देश के साथ दुनिया के लिए भी अब एक नायाब उदाहरण है. इसे और भी बेहतर बनाने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. सरकारी स्कूल से लेकर अब एमसीडी स्कूलों की भी तस्वीर को बदला जाएगा. पाठ्यक्रम में रट्टा मार पढ़ाई के बजाए, कौशल को विकसित करने और तकनीकी रूप से छात्रों को मजबूत करने वाले टॉपिक को बेहद सरल माध्यम से  छात्रों को समझाने का प्रयास है. इसके अलावा दिल्ली के सरकारी व एमसीडी स्कूल के शिक्षकों को भी देश और दुनिया की उच्च शिक्षण संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है .

यह भी पढ़ें:  Kanwar Yatra: कावड़ियों का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget