एक्सप्लोरर

मुस्लिम भी गोद ले सकते हैं बच्चा ? दिल्ली की अदालत ने सुनाया अहम फैसला, जानें- पूरी खबर

दिल्ली की एक अदालत ने अपनी एक टिप्पणी में कहा कि सिर्फ मुस्लिम होने की वजह से किसी को बच्चा गोद लेने के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है.

Delhi: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने अपनी एक टिप्पणी में कहा कि किसी को सिर्फ मुस्लिम होने के नाते बच्चा गोद (Child Adoption) लेने से वंचित नहीं किया जा सकता है. दरअसल एक आरोपित ने बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये टिप्पणी की थी.इसके साथ ही कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा द्वादा आरोपी को डॉक्यूमेंट्स पर हस्ताक्षर करने के लिए जेल अधीक्षक की हिरासत में संबंधित कार्यालय ले जाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

ये है मामला

बता दें कि दिल्ली का एक मुस्लिम शख्स आपराधिक मामले में आरोपी होने के चलते तिहाड़ जेल मे बंद है. उसी के द्वारा अपने वकील कौसर खान के जरिए बच्चा गोद लेने के लिए पैरोल की मांग संबंधी याचिका कोर्ट में दायर की गई थी. याचिका में कहा गया है कि आरोपी को बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने हैं और संबंधित अधिकारी से भी मिलना है. इसके लिए उसे हरियाणा के नूंह जाना पड़ेगा और इस वजह से उसने पैरोल की मांग की थी.

DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली नौकरियां, कल से शुरू होंगे आवेदन

वकीलों ने कोर्ट में क्या दलीलें दी

वहीं कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने पैरोल देने का विरोध करते हुए तर्क दिया था कि इस्लाम बच्चा गोद लेने की कानूनी रूप से इजाजत नहीं देता है क्योंकि मुस्लिम समुदाय पर धर्म से संबंधित पर्सनल लॉ लागू होते हैं. वहीं पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की इस दलील पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बेशक बच्चा गोद लेने की अनुमति नहीं देता लेकिन जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2000 के अंतर्गत हर व्यक्ति को बच्चा गोद लेने का पूरा अधिकार है. ऐसे में याचिकाकर्ता के इस अधिकार को महज इसलिए समाप्त नहीं किया जा सकता क्योंकि वह मुस्लिम है और आपराधिक मामले में आरोपी है.

कोर्ट ने क्या कहा

वकीलों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने टिप्पणी की कि हालांकि याचिकाकर्ता एक मुस्लिम होने के साथ ही आपराधिक मामले में आरोपी है. लेकिन इस कारण उसे परोपकारी कानूनों के तहत मिले अधिकारों से वंचित बिल्कुल नहीं किया जा सकता है.   

ये भी पढ़ें

IMD Warning: लू की चपेट में दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्य, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget