एक्सप्लोरर

Delhi Corona News: सदर बाजार के बाद अब चांदनी चौक व्यापारियों ने भी Odd-Even खत्म करने की मांग की, सीएम को लिखा खत

Corona In Delhi: चांदनी चौक ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि व्यापारी पिछले करीब 3 सालों से कोरोना के चलते आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं.

Corona Guidelines In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus In Delhi) के मामलों को बढ़ते देखते हुए दिल्ली के बाजारों में ऑड-इवन (Odd even for Shops In Delhi) के फार्मूले से दुकानें खुल रही हैं. हालांकि व्यापारी इस नियम का लगातार विरोध कर रहे हैं. दिल्ली के सबसे बड़े बाजारों में से एक सदर बाजार (Sadar Bazar In Delhi) के व्यापारियों के बाद अब चांदनी चौक (Chandni Chowk) के व्यापारियों ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को पत्र लिखकर दुकानों के लिए लागू किए गए ऑड-इवन फॉर्मूले को खत्म किए जाने की मांग की है.

चांदनी चौक ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि व्यापारी पिछले करीब 3 सालों से कोरोना के चलते आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. अब दिल्ली में ऑड इवन के मुताबिक दुकानें खुल रही है. ऐसे में महीने में केवल 8 से 10 दिन ही दुकानें खुल पा रही हैं जिसके चलते व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है.

व्यापारियों ने पूछा- कोरोना केस में कमी तो प्रतिबंधों में ढील क्यों नहीं?
एसोसिएशन के चेयरमैन योगेश सिंघल ने कहा कि पिछले 4 से 5 दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी आई है. संक्रमण दर भी कम हो रही है. वहीं कोरोना के केस ज्यादा घातक नहीं है. लोग घर पर ही रह कर ठीक हो रहे हैं, ऐसे में दुकानों के लिए लागू ऑड इवन फार्मूला खत्म होना चाहिए. उन्होंने कहा कि शादी ब्याह में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति के चलते दिल्ली की शादियां पड़ोसी राज्यों में हो रही है. इस वजह से भी दिल्ली के व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है. इससे दिल्ली सरकार के भी राजस्व की हानि हो रही है.

दुकानदारों का कहना है कि दुकानें बंद होने के चलते पटरी वाले दुकानों के आगे अपनी पटरी लगा लेते हैं,उन्हें कोई नहीं रोकता. पटरी वालों के लिए दुकानें लगाने को लेकर कोई नियम नहीं है. बाजार में दुकानें भले ही 1 दिन बंद और एक दिन खुल रही है लेकिन पटरी रोजाना लग रही है जिसके चलते बाजार में भीड़ बरकरार है. उन्होंने बताया कि करोड़ों रुपए की लागत से अपना दुकानदार व्यापार करते हैं. दुकान का किराया भी देना होता है. वर्करों की तनख्वाह के भी खर्च देखने होते हैं, लेकिन ऑड इवन फार्मूला लागू होने के चलते व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है. 

दुकानदारों की मांग- ऑड- इवन हो खत्म
दुकानदारों ने कहा कि खर्च निकालना मुश्किल है ऐसे में इस फार्मूले को खत्म किया जाना चाहिए. दुकानदारों ने मांग की है कि दिल्ली में पटरी वालों के लिए एक अधिकृत व्यवस्था लागू होनी चाहिए जिसमें ऑनलाइन बुकिंग के मुताबिक ही पटरी लगाई जा सके और इसकी वैध वसूली हो सके जिससे पटरी वालों का शोषण भी ना हो और सरकार का रेवेन्यू भी बढ़े.

चांदनी चौक के व्यापारियों का कहना है कि चांदनी चौक स्थित शराब के ठेकों पर सैकड़ों आदमियों की लाइनें लगी हुई नजर आती हैं. हर वक्त शराब के ठेकों पर 200 से 250 लोग लाइन में लगे रहते हैं जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं होता, ऐसे में शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था होनी चाहिए.

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री  से तत्काल इन सभी मांगों को लागू किए जाने की मांग की है. व्यापारियों ने कहा कि सोमवार से ऑड-इवन खत्म किया जाना चाहिए ताकि व्यापारियों कोराहत मिले और वह प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपना व्यापार कर सके.

Corona In Maharashtra Police: कोरोना की चपेट में आ रहे पुलिसवाले, ताजा आंकड़ों से चिंता में पड़ा प्रशासन

Delhi News: तिहाड़ जेल के कैदी के पेट से निकली ऐसी चीज़, जान कर उड़ जाएंगे आपके होश, अस्पताल में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget