एक्सप्लोरर

दिल्ली में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा! छाया अंधेरा, मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट

Delhi Mock Drill: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 55 जगहों पर सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ की गई और इस दौरान तेज आवाज में बजते सायरन, सुरक्षित स्थानों की ओर भागते लोग जैसे दृश्य नजर आए.

Mock Drill in Delhi: पहलगाम हमले के मद्देनजर पाकिस्तान पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक के बीच बुधवार (07 मई) को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल के तहत दिल्ली के कनॉट प्लेस में ब्लैकआउट देखा गया. सड़कों पर बिल्कुल अंधेरा दिखा. दुकानों से लेकर घरों तक की लाइट बंद की गईं थीं. सड़कों पर गाड़ियों की लाइट भी बंद दिखी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 55 जगहों पर सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ की गई और इस दौरान तेज आवाज में बजते सायरन, सुरक्षित स्थानों की ओर भागते लोग, स्ट्रेचर पर घायल लोगों को ले जाये जाने जैसे कुछ दृश्य दिखे. राष्ट्रव्यापी 'ऑपरेशन अभ्यास' के तहत हवाई हमलों, एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं, खोज और बचाव अभियान जैसे अलग-अलग परिदृश्यों का किस तरह सामना करना है, इसको दर्शाते हुए ‘मॉक ड्रिल’ की गईं.  

PCR और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां रहीं तैनात

कई जगहों पर पीसीआर वैन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गईं, जबकि सुरक्षा कर्मियों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की भारी तैनाती की गई. खान मार्केट में, सायरन बजाए गए और लोगों को निकासी अभ्यास के तहत भागने के लिए कहा गया. चांदनी चौक में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, कर्मियों और एनसीसी कैडेट की मौजूदगी में ‘मॉक ड्रिल’ की गई. 

मॉक ड्रिल के दौरान कई जगह बजे सायरन

उधर, टाउन हॉल के पास चांदनी चौक में निकासी अभ्यास शुरू होते ही बाजार क्षेत्र में सायरन बजने लगे, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. बचाव कार्य शुरू करने का संकेत देते हुए दूसरा सायरन बजाया गया. इस दौरान वॉलंटियर्स को घायलों को बचाने जबकि लोगों से शांत रहने और घायलों की मदद करने का अभ्यास कराया गया. दिल्ली फायर सर्विस की क्रेन का इस्तेमाल ऊंची इमारतों तक पहुंचने और मॉक ड्रिल में फंसे हुए लोगों को निकालते हुए किया गया. 

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सायरन बजाया गया. मेडिकल की टीम और कई एम्बुलेंस के साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget