एक्सप्लोरर

दिल्ली की बदहाली पर वीरेंद्र सचदेवा ने दी बहस की चुनौती, 'अरविंद केजरीवाल समय और तारीख बताएं'

Delhi News: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर सियासत हो रही है. दोनों तरफ से सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. अब वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है.

Delhi Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की बदहाली का जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि 10 साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला हुआ. विकास के काम ठप पड़ गये. अब नये सिरे से झूठे सपनों के अरविंद केजरीवाल सौदागर बनने चले हैं. उन्होंने केजरीवाल के बयानों पर सवाल भी उठाए.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने मार्च से दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद बढ़े हुए पानी का बिल माफ करने की बात कही है. उन्होंने मांग की कि आज से ही पानी का बिल माफ करने की घोषणा क्यों नहीं कर देते?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल के बिजली बिल में राहत देने पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 10 साल पहले भारी बिजली के बिल मिलने की बात कही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जनता चाहती है कि आखिर क्यों आज बिजली बिलों पर लगभग 50 फीसद सरचार्ज लग रहे हैं? कच्ची कॉलोनियों में सीवर डालने के दावे पर भी वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को घेरा. उन्होंने पूछा कि दिल्ली की 1700 से अधिक अनाधिकृत कॉलोनियां मॉनसून में तालाब क्यों बनी रहीं?

वीरेंद्र सचदेवा ने दी अरविंद केजरीवाल को बहस की चुनौती

 बीजेपी प्रदेश ने आप संयोजक से जानना चाहा कि दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने से सरकार क्यों डर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली वालों को निजी अस्पतालों में फ्री इलाज से वंचित कर रही है. आप संयोजक मंच से जेल का हवाला देते रहते हैं. सचदेवा ने पूछा कि केजरीवाल बताएं कि जनता के लिए जेल गए थे या शराब घोटाले में जेल गए थे. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली की बदहाली पर अरविंद केजरीवाल को बहस की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि बहस के लिये समय और तिथि बतायें. 

ये भी पढ़ें-

'एक हफ्ते में सरकार का...', बस मार्शल्स की बहाली पर CM आतिशी ने BJP को दी चुनौती

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, AQI में सुधार के आसार
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, AQI में सुधार के आसार
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget