एक्सप्लोरर

दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने की योजना पर BJP ने AAP पर कसा तंज, कहा- पौधे लगाने के नाम पर बड़ा घोटाला

Delhi Tree Plantation News: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि राजधानी में ग्रीन कवर बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने इस साल 64 लाख पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य तय किया है.

Delhi Tree Plantation News: दिल्ली के वन एवं पर्यावण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में कल मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में वृक्षारोपण अभियान को लेकर 25 से ज्यादा एजेंसियों के साथ बैठक हुई. इस बैठक में वन विभाग, डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड, पर्यावरण विभाग, डीएसआईआई  डीसी, सीपीडब्लूडी, एनडीपीएल, आईएफसीडी, नार्दन रेलवे, बीएससीएस, पर्यावरण आदि विभागों के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया.

बैठक के बाद गोपाल राय ने बताया कि राजधानी में ग्रीन कवर बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने इस साल 64 लाख पौधे लगाने और वितरित करने का लक्ष्य तय किया है. इसके तहत 24 लाख 83 हजार बड़े पौधे और 31 लाख 57 हजार झाड़ियां लगाई जाएंगी जबकि 7 लाख 74 हजार पौधे दिल्ली के लोगों को  निःशुल्क वितरित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि, पिछले साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था. वहीं,इस साल पौधों की संख्या बढ़ कर 64 लाख कर दिया गया है.

वन विभाग लगाएगी सबसे अधिक पौधे

इसमें सबसे ज्यादा 20 लाख 40 हजार पौधे, वन विभाग की तरफ से लगाए जाएंगे, जबकि डीडीए 10 लाख 20 हजार , एनडीएमसी 6 लाख, शिक्षा विभाग 3.30 लाख, एमसीडी 6 लाख ,आदि लगभग पौधे लगाएगी. इसके अलावा अन्य एजेंसियां भी वृक्षारोपण का कार्य करेंगी. गोपाल राय ने कहा कि, दिल्ली की सारी एजेंसिया मिल कर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास कर रही हैं. यही वजह है कि, दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और यहां के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.

सरकार ने अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में हांसिल किया 2 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

इस वक्त पड़ रही प्रचंड गर्मी और हीट वेव को देखते हुए उन्होंने कहा कि, हरित क्षेत्र को बढ़ा कर ही दिल्ली को हीट वेव से बचाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय उनकी पार्टी की तरफ से जो गारंटिया दी गयी थी, उनमें पर्यावरण को ठीक करने के लिए 5 साल के दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य शामिल था, जिसे उनकी सरकार ने सभी 21 सम्बंधित विभागों की हरित एजेंसियो की सहायता से अपने इस कार्यकाल के चौथे वर्ष में ही हांसिल कर लिया है और लगभग 2 करोड़ 5 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं.

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था, वहीं केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है. साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में पहले स्थान पर है.

वृक्षारोपण अभियान के दौरान साढ़े 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण

पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सरकार के साथ दिल्ली वासियो का भी इस वृक्षारोपण अभियान  में सहयोग रहे इसी कारण सरकार द्वारा दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे. दिल्ली की सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जाएंगे ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे. इस साल लगभग 7 लाख 74 हजार से ज़्यादा निःशुल्क पौधे वितरित किये जाएंगे. वन विभाग 4 लाख 80 हजार पौधे, दिल्ली पार्क्स एंड गार्डन सोसाइटी 2 लाख 50 हजार पौधे ,सी पी डब्लू डी 40 हजार पौधे  और डूसिब 4000 पौधे वितरित करेगी.

बीजेपी का आरोप वृक्षारोपण के नाम पर घोटाला

दिल्ली सरकार के इस पौधारोपण अभियान को लेकर एक बार फिर से बीजेपी ने हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आप सरकार दिल्ली में हरियाली बढ़ाने और दिल्ली में वृक्षारोपण के नाम पर सिर्फ घोटाला कर रही है. उन्होंने कहा कि हरित क्षेत्र में कोई वृद्धि नहीं हुई है, यह सब भ्रामक है, पूरी दिल्ली में बंजर सड़कें देखने को मिलती हैं.

नहीं बढ़ा दिल्ली का ग्रीन कवर राय बोल रहे झूठ

सचदेवा ने कहा कि पिछले वर्ष भी मंत्री गोपाल राय ने 1 करोड़ पौधारोपण और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 5.50 लाख पौधे लगाने का वायदा किया था लेकिन क्या केजरीवाल सरकार बता सकती है कि वह पौधारोपण कहाँ हुआ?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि मंत्री गोपाल राय का बयान कि 2013 में हरित क्षेत्र 20% था जो 2021 के आंकलन के अनुसार 23.6% हो गया है सिर्फ एक झूठ है. पिछले साल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दावा कर रहे थे कि हरित क्षेत्र 10 फीसदी से 25 फीसदी बढ़ गई है जो गोपाल राय के अब दिए बयान से बिल्कुल विपरित है.

बीजेपी ने दो करोड़ पौधे लगाए जाने की बात को कहा झूठ. एनजीटी से ग्रीन ऑडिट की मांग

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि सच्चाई यह है कि दिल्ली में पौधारोपण एक बड़ा घोटाला बन गया है. उनकी मांग है कि, दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ने के दावे के साथ-साथ वास्तविक पौधारोपण पर भी एनजीटी के माध्यम से ग्रीन ऑडिट कराई जाए. गोपाल राय जो 2 करोड़ 5 लाख पौधे लगाने का दावा कर रहे हैं जो बिल्कुल झूठ है.

ये भी पढ़े :दिल्ली में जल संकट पर आतिशी का हरियाणा सरकार पर आरोप, '...तो अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठूंगी'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget