एक्सप्लोरर

'दिल्ली में EWS सर्टिफिकेट पर कोई रोक नहीं, घोटाले की जांच से बौखलाई AAP', बोले वीरेंद्र सचदेवा

Delhi EWS Case: EWS सर्टिफिकेट घोटाले को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने EWS सर्टिफिकेट बनाने पर कोई रोक नहीं लगाई है.

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) सर्टिफिकेट से जुड़े घोटाले को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अच्छी तरह जानती है कि 2015 से 2024 तक AAP के नेताओं और विधायकों के दबाव में न केवल फर्जी EWS सर्टिफिकेट बनाए गए, बल्कि जातीय प्रमाण पत्रों का भी दुरुपयोग हुआ. इनका इस्तेमाल स्कूलों में भर्ती, अस्पतालों में सुविधाओं और अन्य सरकारी लाभों के लिए किया गया.

वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने EWS सर्टिफिकेट बनाने पर कोई रोक नहीं लगाई है. बल्कि, उन्होंने इनके दुरुपयोग को रोकने के लिए नई और पारदर्शी गाइडलाइंस बनाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने EWS सर्टिफिकेट घोटाले और इसके गलत इस्तेमाल की शिकायतों को गंभीरता से लिया है, लेकिन AAP इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है."

'AAP के घोटाले का पर्दाफाश', सौरभ भारद्वाज पर निशाना
  
वीरेंद्र सचदेवा ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह EWS सर्टिफिकेट को लेकर विवाद इसलिए खड़ा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इस घोटाले की जांच हुई तो न केवल उनका नाम, बल्कि अरविंद केजरीवाल और AAP के कई विधायकों के नाम भी सामने आ सकते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “चुनाव हारने के बाद सौरभ भारद्वाज ने खुद को ‘बेरोजगार नेता’ घोषित किया था. अब वह रोज एक बयान देकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

बीजेपी ने पहले भी उठाया था मुद्दा

सचदेवा ने बताया कि 18 दिसंबर 2024 को दिल्ली बीजेपी ने AAP सरकार के शासनकाल में फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए लाभ लेने के घोटाले को उजागर किया था. लेकिन AAP सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की, क्योंकि “पूरी AAP सरकार इस घोटाले में शामिल थी.  उन्होंने कहा कि अब जब मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है, तो AAP बौखलाहट में झूठी अफवाहें फैला रही है.

EWS सर्टिफिकेट का लाभ जारी रहेगा
 
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि दिल्ली के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को EWS सर्टिफिकेट और उससे जुड़े लाभ भविष्य में भी मिलते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने केवल इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त और उचित दिशा-निर्देश बनाने को कहा है. उन्होंने कहा, “हमारा मकसद है कि जरूरतमंद लोगों को उनका हक मिले और कोई इसका गलत फायदा न उठाया जाए. 

AAP की साजिश नाकाम होगी

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे AAP के भ्रामक प्रचार से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि AAP इस मुद्दे को तूल देकर अपनी नाकामियों को छिपाना चाहती है, लेकिन दिल्ली की समझदार जनता उनकी साजिश को नाकाम कर देगी.

ये भी पढ़ें- JNUSU अध्यक्ष पद के लिए मैदान में 48 उम्मीदवार, नाम वापसी की अंतिम तारीख आज, कब होगा मतदान?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget