एक्सप्लोरर

दिल्ली: BJP ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि, कहा- 'उन्होंने अपना सबकुछ...'

Delhi News: दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बीजेपी ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता के लिए उनके बलिदान को याद किया.

BJP On Syama Prasad Mukherjee Death Anniversary: राजधानी दिल्ली में देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनसंघ के संस्थापक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सोमवार (23 जून) बीजेपी ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के इस महान सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम के दौरान गूंजे भावुक नारे

कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से की गई, जिन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए कहा, डॉ. मुखर्जी केवल व्यक्ति नहीं, विचार हैं. एक ऐसा विचार जिसने ‘एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे’ का नारा दिया और इसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

श्रद्धांजलि सभा के दौरान “जहां बलिदान हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है” का नारा गुंजायमान हो उठा. सभा में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, डॉ. पंकज सिंह, महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया - भाजपा

इस मौके पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया. उन्होंने कहा कि 72 साल पहले एक विचार के विरोध में उन्होंने कश्मीर में प्रवेश किया था. आज उनका बलिदान भारत की अखंडता का आधार बन चुका है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डॉ. मुखर्जी को भारत की एकता की नींव रखने वाला योद्धा बताते हुए कहा, 1947 में देश भले आजाद हुआ, लेकिन अखंडता की लड़ाई तब शुरू हुई जब दो विधान और दो प्रधान के खिलाफ आवाज उठाकर डॉ. मुखर्जी ने एक भारत की नींव रखी. कश्मीर पर उनका दृष्टिकोण आज की पीढ़ी को दिशा देता है.

भारतीय राजनीति और राष्ट्रीयता को समझने के लिए डॉ. मुखर्जी को समझना जरूरी: वीरेंद्र सचदेवा 

 दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी को समझे बिना भारतीय राजनीति और राष्ट्रीयता को समझा नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि डॉ. मुखर्जी की मृत्यु आज भी रहस्य बनी हुई है और उनकी मां का तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू को लिखा गया पत्र उस पीड़ा का दस्तावेज है, जो राष्ट्र की आत्मा से जुड़ा है.

सभा में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉ. मुखर्जी का जीवन वैचारिक दृढ़ता, साहस और राष्ट्रनिष्ठा का आदर्श है. उन्होंने पंडित नेहरू से असहमति के बावजूद अपने विचारों से समझौता नहीं किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोग से एक वैकल्पिक राजनीतिक धारा की स्थापना की, जो आज बीजेपी के रूप में देश की सबसे बड़ी पार्टी है.

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया. श्रद्धांजलि सभा न केवल स्मरण का अवसर बनी, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना स्वतंत्रता के बाद था. "राष्ट्र सर्वोपरि" के मंत्र को आत्मसात करते हुए बीजेपी नेताओं ने संकल्प लिया कि डॉ. मुखर्जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए भारत की एकता और भारतीयता को हर जन-जन तक पहुंचाया जाएगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget