एक्सप्लोरर

Delhi: 'शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए फिनलैंड भेजने से नहीं होगा शिक्षा में सुधार', BJP ने केजरीवाल सरकार पर उठाए सवाल

दिल्ली (Delhi) बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बजाए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार शिक्षा पर राजनीति करती है.

Virendra Sachdeva Attacks On CM Arvind Kejriwal: दिल्ली (Delhi) में बीजेपी (BJP) ने अरविंद केजरीवाल सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शिक्षकों को सिर्फ फिनलैंड (Finland) में ट्रेनिंग के लिए भेजने से शिक्षा में सुधार नहीं होगा, बल्कि इसके लिए सभी स्कूलों में पूरे टीचर्स औ प्रधानाध्यापक नियुक्त करने होंगे. दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शिक्षा सुधार के नाम पर केजरीवाल सरकार पर केवल कॉस्मेटिक लीपा-पोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पुराने स्कूलों के भवन का नवीनीकरण किया गया है, तो कहीं मेगा पैरेन्ट्स टीचर्स मीटिंग के नाम पर दिखावा किया है, जबकि असल में जमीनी स्तर पर पिछले आठ सालों में दिल्ली में स्कूलों की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है, स्कूल मर्जर की आड़ में स्कूलों की संख्या कम कर दी गई है.

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बजाए अरविंद केजरीवाल सरकार शिक्षा पर राजनीति करती है. केजरीवाल सरकार दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था की तुलना फिनलैंड की शिक्षा व्यवस्था से करती है, जबकि सच ये है कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था आज पूरी तरह से लचर है और वे सरकार को शिक्षा व्यवस्था पर बीजेपी से खुली बहस की चुनौती देते हैं.

स्कूलों में नहीं पढ़ाया जा रहा विज्ञान और कॉमर्स: वीरेंद्र सचदेवा

उन्होंने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को यह समझना होगा कि शिक्षा में सुधार शिक्षकों को फिनलैंड में ट्रेनिंग के लिए भेजकर दिलाने से नहीं होगा, बल्कि दिल्ली के सभी स्कूलों में पूरे शिक्षक और प्रधानाध्यापक नियुक्त करने से होगा. हैप्पीनेस क्लास आवश्यक है पर साथ में सभी विषयों की सभी क्लासेज हो, यह ज्यादा आवश्यक है. आज दिल्ली के 90 फीसदी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान और कॉमर्स नहीं पढ़ाया जा रहा है.

वीरेंद्र सचदेवा बोले- 57 प्लॉट स्कूल निर्माण के लिए उपलब्ध

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने पूछा कि क्या यह सच नहीं कि दिल्ली सरकार के पास 57 प्लॉट स्कूल निर्माण के लिए उपलब्ध हैं, पर गत आठ सालों में दिल्ली में सरकार ने एक भी नए स्कूल को स्वीकृत नहीं किया है. गत एक साल से अधिक समय से नवोदय विद्यालय समिति ने दिल्ली में सभी 14 रेवेन्यू जिलों में एक-एक स्कूल स्वीकृत किया हुआ है, पर सरकार ने आज तक एक भी स्कूल के लिए भूमि नहीं दी, जबकि उसके पास 57 प्लॉट उपलब्ध हैं.

बीजेपी ने दिल्ली सरकार से की ये मांग

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बीजेपी लगातार मांग करती रही है कि दिल्ली में गेस्ट टीचर्स को नियमित किया जाए, पर दिल्ली सरकार उनको नियमित करने के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं लाती. यहां तक कि उनके एक साथ एक साल का अनुबंध तक नहीं करती पर आज केजरीवाल सरकार ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर गेस्ट टीचर्स के सम्मान की बात की है. दिल्ली बीजेपी मांग करती है कि उनकी नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सभी गेस्ट टीचर्स को लगातार बिना ब्रेक के अनुबंध दिया जाए.

यह भी पढ़ें- Delhi: DCW ने शराब पीकर गाड़ी चलाने की बढ़ते मामलों पर दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, पूछे ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC Exam 2026: अभ्यर्थियों के लिए DMRC की खास तैयारी, कई लाइनों पर सुबह 6 बजे से मिलेगी दिल्ली मेट्रो
UPSC परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों के लिए DMRC की खास तैयारी, कई लाइनों पर सुबह 6 बजे से मिलेगी दिल्ली मेट्रो
UGC-NET लीक केस बंद करने पर सवाल, कोर्ट ने पूछा- 'अपराध दिख रहा फिर क्लोजर क्यों?'
UGC-NET लीक केस बंद करने पर सवाल, कोर्ट ने पूछा- 'अपराध दिख रहा फिर क्लोजर क्यों?'
Rapido के नाम पर लुटेरा बना बाइक राइडर! सस्ते किराये का झांसा देकर छीन लेता था फोन
Rapido के नाम पर लुटेरा बना बाइक राइडर! सस्ते किराये का झांसा देकर छीन लेता था फोन
दिल्ली से आखिरी हज फ्लाइट रवाना, 54 उड़ानों में 21 हजार से ज्यादा यात्री पहुंचे मक्का
दिल्ली से आखिरी हज फ्लाइट रवाना, 54 उड़ानों में 21 हजार से ज्यादा यात्री पहुंचे मक्का

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर RJD का बड़ा दावा, 'JDU अपने राज्यसभा सांसद से हर महीने…'
नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर RJD का बड़ा दावा, 'JDU अपने राज्यसभा सांसद से हर महीने…'
बांग्लादेश जा रहे PM मोदी के 'दूत', आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मीटिंग, जानें क्या है इंडिया का प्लान
बांग्लादेश जा रहे PM मोदी के 'दूत', आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मीटिंग, जानें क्या है इंडिया का प्लान
“शोक मनाने का वक्त भी नहीं मिला”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई भावुक आपबीती
“शोक मनाने का वक्त भी नहीं मिला”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई भावुक आपबीती
Chand Mera Dil Review: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोरी, लक्ष्य और अनन्या पांडे की कमाल की परफॉर्मेंस
चांद मेरा दिल रिव्यू: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोर, लक्ष्य-अनन्या की कमाल की परफॉर्मेंस
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
Tips for AC Buying: बाजार में बिक रहे कितने तरह के AC, कैसे समझें आपके लिए कौन-सा परफेक्ट?
बाजार में बिक रहे कितने तरह के AC, कैसे समझें आपके लिए कौन-सा परफेक्ट?
Embed widget