एक्सप्लोरर

दिल्ली में CM के नाम पर फिर चौंका देगी BJP? इस फॉर्मूले से तय होगा अगला मुख्यमंत्री

Delhi BJP CM Name: दिल्ली में बीजेपी का सीएम कौन होगा, इसका इंतजार बढ़ गया है. सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली बीजेपी के विधायक दल की बैठक होगी.

8 फरवरी को दिल्ली में बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल हो गया लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि सीएम कौन होगा. नया सीएम मिलने में चार दिन और लग सकते हैं. इस बीच मुख्यमंत्री पद के फैसले को लेकर एक फॉर्मूला सामने आया है. इसी फॉर्मूले के अंदर दिल्ली का नया मुख्यमंत्री ढूंढा जा रहा है.

क्या है दिल्ली में सीएम चुनने के P वाला फॉर्मूला?

पी से प्रवेश और पी से पूर्वांचल, क्या इन दोनों 'पी' के बीच दिल्ली में सत्ता की कुर्सी फंसी हुई है? अलग अलग तरह की पॉलिटिकल गॉशिप हैं. कभी किसी का नाम चर्चा में आगे होता है तो कभी कोई और नाम चर्चा में आ जाता है. बीजेपी हमेशा से सीएम की कुर्सी का सस्पेंस बढ़ाती रही है. दिल्ली में भी यही होता दिख रहा है. 

इन चर्चाओं के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मुलाकात हुई है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी हुई है. ये बात जाहिर है कि सीएम के नाम पर फाइनल मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगाएंगे लेकिन जब बड़े नेता मिलते हैं तो कुछ न कुछ चर्चा जरूर होती है. वीरेंद्र सचदेवा और जेपी नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि इस मुलाकात से पहले मंगलवार की रात गृह मंत्री अमित शाह के साथ जेपी नड्डा की घंटे भर तक चर्चा हुई. 

पीएम के विदेश से लौटने के बाद विधायक दल की बैठक

सूत्र बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री के विदेश से लौटने के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. यानी 16 फरवरी तक सिर्फ गॉशिप का बाजार गर्म रहने वाला है. सूत्र बता रहे हैं कि विधायक दल की बैठक 16 फरवरी के बाद ही होगी. पॉलिटिकल कॉरिडोर में चर्चा इस बात की हो रही है कि बीजेपी बहुमत के बाद जब जब सरकार बनाने में देरी करती है तब चौंकाती है.

बीजेपी ने सीएम फेस पर कब-कब चौंकाया?

2023 में बीजेपी एमपी में बंपर सीट जीतकर आई थी. शिवराज सिंह चौहान का सीएम बनना तय लग रहा था. लेकिन बीजेपी ने चौंका दिया. 3 दिसंबर 2023 को नतीजे आए थे. बीजेपी ने वहां हफ्ते भर तक सोच विचार किया. 11 दिसंबर को शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को सीएम चुनकर बीजेपी ने चौंका दिया. ऐसा ही फैसला बीजेपी ने तब राजस्थान में भी लिया नतीजों के 9 दिन बाद 12 दिसंबर को मीटिंग की और वसुंधरा राजे की जगह भजनलाल शर्मा को सीएम बना दिया. छत्तीसगढ़ में भी नतीजों के 7 दिन बाद 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक बुलाई और रमन सिंह के नाम की जगह विष्णुदेव साय को नेता चुन लिया.

अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने वाले चेहरे पर जोर?

दिल्ली में चूंकि बीजेपी 26 साल बाद सरकार बनाने जा रही है इसलिए कई दावेदार हैं. कई तरह के नाम चर्चा में हैं. बीजेपी को दिल्ली में सरकार चलाने के लिए ऐसा नेता चाहिए जो दिल्ली की राजनीति में अवरिंद केजरीवाल को चुनौती दे सके. दिल्ली में फिलहाल नाम तय होने से पहले बैठकों का दौर चल रहा है. दिल्ली की राजनीति करने वाले नेता और प्रभारी मंथन कर रहे हैं. जिन लोगों का नाम सोशल मीडिया पर घूम रहा है वो लोग चुप्पी साधे हुए हैं.

दिल्ली में हार के बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने लॉन्च किया YouTube चैनल 'बेरोजगार नेताजी', क्या है उद्देश्य?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget