एक्सप्लोरर

दिल्ली में मुख्यमंत्री का कौन होगा चेहरा? अजय महावर बोले 'सभी 48 विधायकों में...'

Delhi CM Candidate: दिल्ली का चुनाव जीतने के बाद बीजेपी अभी तक मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर सकी है. सस्पेंस के बीच दूसरी बार विधायक चुने गए बीजेपी नेता अजय महावर का बयान आया है.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के सात दिन बाद भी बीजेपी मुख्यमंत्री का फैसला नहीं कर पाई है. बीजेपी में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार है. संभावित चेहरों पर अटकलों का बाजार गर्म है. ऐसे में घोंडा सीट से दूसरी बार विधायक चुने गए बीजेपी नेता अजय महावर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में सभी 48 विधायक मुख्यमंत्री बनने की क्षमता रखते हैं. मुख्यमंत्री के नाम का अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है.

एबीपी न्यूज से बातचीत में अजय महावर ने कहा, "बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है. मुख्यमंत्री पद के लिए विधायक दल की बैठक होगी. केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायकों की राय जानेंगे. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य वरिष्ठ नेता अंतिम फैसला लेंगे."

बीजेपी में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने हर राज्य में जमीनी कार्यकर्ताओं को ऊपर लाने का काम किया है. दिल्ली में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाने की उम्मीद है. अजय महावर ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. उन्होंने शीशमहल घोटाले की सीवीसी जांच को सही ठहराया. उन्होंने कहा, "अनियमितताएं हुई हैं. ऐसे में जांच जरूरी है. जवाबदेही तय करने के लिए दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए."

चीफ सेक्रेटरी की तरफ से नॉन ऑफिशियल स्टाफ की लिस्ट मांगे पर अजय महावार ने आप को घेरते हुए कहा, "दिल्ली में बेरोजगारी थी. नियमों को ताक पर रखकर भाई-भतीजावाद किया गया. क्या नौकरी पाने के लिए विधायक का रिश्तेदार होना या पार्टी का सदस्य बनना जरूरी है?" उन्होंने आरोप लगाया कि आप ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के रिश्तेदारों को नौकरी दी.

क्या बोले घोंडा विधायक अजय महावर?

अजय महावर के मुताबिक बीजेपी का विजन डॉक्यूमेंट प्राथमिकता और जनता की सेवा मुख्य उद्देश्य रहेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कोई भी हो, लेकिन लक्ष्य जनता की भलाई और दिल्ली के विकास पर केंद्रित रहेगा. बताते चलें कि संघ के करीब अजय महावर पूर्वांचली वैश्य समाज से आते हैं. बीते 5 साल उन्होंने दिल्ली विधानसभा में बीजेपी का चीफ व्हिप पद भी संभाला है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अब MCD में लगा AAP को झटका, पार्षदों ने थामा BJP का दामन

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget