एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश, शादी में शामिल होकर करते थे चोरी

Delhi Latest News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है

Delhi Latest News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शादी समारोहों में चोरी करने वाले 'बैंड बाजा बारात' गैंग का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से चोरी के पैसे मोबाइल फोन और चांदी के गहने बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक ये गैंग खासतौर पर दिल्ली और उत्तर भारत के बड़े वेडिंग वेन्यू को निशाना बनाता था.

डीसीपी क्राइम ब्रांच अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि ये गैंग मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से आता है और शादी के सीजन में दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य बड़े शहरों में सक्रिय हो जाता है. गैंग का सरगना गरीब परिवारों को 10 से 12 लाख रुपये का लालच देकर उनके बच्चों को अपने साथ ले जाता था.

बच्चों को चोरी करने की दी जाती थी ट्रेनिंग
उन्होंने बताया कि बच्चों को चोरी करने की ट्रेनिंग दी जाती थी और फिर वो शादी समारोहों में शामिल होकर मेहमानों की तरह बर्ताव करते थे. गैंग के सदस्य शादी में अच्छे कपड़े पहनकर आते, वहां खाना खाते और पूरी तरह मेहमानों की तरह घुल-मिल जाते थे. फिर जब मौका मिलता तो मेहमानों के बैग, गहने और नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो जाते थे. दरअसल दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही ऐसी चोरी की वारदातों को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की.

अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि टीम ने कई वेडिंग वेन्यू के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया. जांच के दौरान शक के आधार पर तीन आरोपियों और एक नाबालिग की पहचान हुई. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के पास बस स्टॉप पर अपने गांव वापस जाने के लिए खड़े है. इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापा मारा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

रायगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
आरोपियों के नाम अज्जू, कुलजीत और कालू है. तीनों ही मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक इस गैंग में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी शामिल होती थीं. ये लोग दिल्ली में किराए के मकान में रहते थे और चोरी के लिए बच्चों को वेडिंग वेन्यू तक छोड़ने और वापस लाने का काम करते थे. चोरी करने के बाद ये लोग तुरंत फरार हो जाते थे ताकि किसी को उन पर शक न हो.

पुलिस ने तीन और मामले सुलझाए

  • ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल (12 फरवरी 2025) झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास से गहने चोरी.
  • विक्टोरिया पैलेस (9 फरवरी 2025) नांगली पूना, दिल्ली में 5 लाख रुपये नकद और गहने चोरी.
  • एस.के. मोहित बैंक्वेट हॉल (14 फरवरी 2025)  झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया से 4 लाख रुपये नकद और गहने चोरी. 

ये भी पढ़ें- Aurangzeb Row: सपा विधायक अबू आजमी से पूछताछ करेगी पुलिस, जानें- कब हो सकती है गिरफ्तारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget