एक्सप्लोरर

Auto Rickshaw Permit Scam: कांग्रेस नेता का परमिट घोटाले का दावा, AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप 

Delhi Auto Rickshaw Permit Scam News: दिल्ली को भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देने का दावा करने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल का आप सरकार के किसी भी विभाग पर नियंत्रण नहीं है.

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी (Anil Kumar Chaudhary) ने परिवहन विभाग बुराड़ी के अधिकारियों समेत 15 लोगों की गिरफ्तारी के बाद ऑटो ऑटो रिक्शा परमिट घोटाला (Auto Rickshaw Permit Scam) का दावा किया है. उन्होंने कहा कि बुरारी परिवहन विभाग कार्यालय से भ्रष्टाचार विरोधी शाखा द्वारा अधिकारी समेत 14 लोगों की गिरफ्तारी से साफ है कि दिल्ली सरकार में जारी भ्रष्टाचार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की भागीदारी है.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करने वाली आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में ऐसा कोई विभाग नहीं है जो भ्रष्टाचार में लिप्त न हो. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कारण जांच चल रही है. प्रशासनिक व राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार के किसी भी विभाग पर नियंत्रण नहीं है.

गलत लोगों को दिए जा रहे ऑटो परमिट

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि ऑटो यूनियनों द्वारा मई 2022 में हाईकोर्ट में केस दर्ज कराने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग हो रहे घोटाले में लिप्त लोगों को गिरफ्तार करने से साबित होता है कि ऑटो रिक्शा परमिट के रिन्यूअल और ट्रांसफर करने की धोखाधड़ी आदि सब कुछ सरकार की देखरेख में हो रहा है. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले सीएम केजरीवाल ने ऑटो रिक्शा वालों के हित में काम करने का वादा किया था. परंतु सत्ता में आने के बाद ऑटो वालों के परमिट देने में धोखाधड़ी हो रही है. गैर कानूनी रुप से दूसरे लोगों को परमिट दिए जा रहे हैं.

9 साल में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार

दिल्ली कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि सुशासन और पारदर्शी प्रशासन देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 9 वर्षों के शासन में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार हुए हैं.  उन्होंने कहा कि शराब घोटाले से लेकर क्लास रूम निर्माण घोटाला,  डीटीसी बस खरीद और रखरखाव अनुबंध घोटाला, शौचालय परिसर निर्माण घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, स्वास्थ्य के साथ  केजरीवाल के नए सीएम आवास का निर्माण में भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है. इन घोटालों में मुख्यमंत्री सहित इनके मंत्री और विधायक संलिप्त हैं. केजरीवाल का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से बचा नहीं है. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने जान बूझकर कोई भी मंत्रालय अपने पास नहीं रखा है. ताकि वह अपनी सरकार के हर विभाग में हुए भ्रष्टाचारों पर अपना नियंत्रण रख सकें.

यह भी पढ़ेंः  Delhi Jobs: दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, नॉन कंफर्मिंग इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी नई पहचान, लाखों युवाओं का मिलेगा रोजगार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget