एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले मंदिर-मंदिर केजरीवाल, क्या BJP के हार्डकोर हिंदुत्व की काट ढूंढ रही है AAP?

Delhi Politics: विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी जंग जारी है. बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के मंदिर जाने को चुनावी भक्ति करार दिया है.

Delhi News: झारखंड और महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव शबाब पर है. जीत के लिए सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा 'बटेंगे तो कटेंगे' इस बार बीजेपी का कैंपेन बन गया है.

योगी आदित्यनाथ के नारे का प्रयोग झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों में हो रहा है. उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भी नारा बड़े बड़े पोस्टर्स पर लिखा दिखाई दे रहा है. माना जा रहा है कि चुनावी राज्यों में बीजेपी का फॉर्मूला हिट होने पर निश्चित रूप से दिल्ली में भी आजमाया जा सकता है.

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गयी है. सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की रणनीति का बीजेपी ने तोड़ निकाल लिया है. दिल्ली का चुनाव अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ी चुनौती है. उन्होंने बीजेपी के हार्डकोर हिंदुत्व को चोट देने का मास्टर प्लान तैयार किया है.

जेल से आने के बाद आप प्रमुख मंदिरों का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. उन्होंने वैष्णो देवी की यात्रा और दिल्ली के हनुमान मंदिर में पूजा की. 14 नवंबर को भी अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा पर पहुंच रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल का मंदिर दर्शन BJP को नापसंद

आप प्रमुख तिरुपति मंदिर में माथा टेकते नजर आयेंगे. अरविंद केजरीवाल का मंदिर मंदिर जाना बीजेपी को पसंद नहीं आ रहा है. बीजेपी एक भक्त की भक्ति नहीं बल्कि चुनावी भक्ति करार दे रही है.

बीजेपी विधायक अजय महावर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अनुच्छेद 370 हटाने के पक्ष मे क्यों नहीं बोलते, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या नहीं जाते, वक्फ संशोधन बिल के भी खिलाफ हैं. केजरीवाल के मंदिर मंदिर जाने पर बीजेपी  विधायक अभय वर्मा ने भी सवाल उठाये हैं.

उन्होंने कहा कि मंदिर जाने की सूचना मीडिया को क्यों दी जा रही है. अभय वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मंदिर जाकर वोट बटोरने की कोशिश ना करें. मंत्री गोपाल राय ने बीजेपी को एजेंडा विहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर नेता अपनी अपनी आस्था के आधार पर पूजा पाठ करता है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी पूजा पर भी एकाधिकार जमाना चाहती है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2346 होम गार्ड की फौरन नियुक्ति के दिए निर्देश, जानें वजह

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget