एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'जो जूता बांटे, उसे जूते लेकर दौड़ाओ', संजय सिंह का BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर निशाना

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रवेश वर्मा पर जवाबी हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने कहा है कि जो जूता बांटे, उसे जूते लेकर दौड़ाओ. 

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को शहादरा, घोंडा और करावल नगर विधानसभा में AAP प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा की. इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को जिताइए और हर महिला के खाते में 2100 रुपये की सम्मान राशि पाइए. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो लोग जूते बांटें, उनको जूते लेकर दौड़ाओ. 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज पूरे देश में अरविंद केजरीवाल अकेले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने गरीबों का दर्द समझा और दिल्ली में उन्होंने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ महिलाओं की बस यात्रा तक मुफ्त कर दी. आज दिल्ली में एक बच्चे के पैदा होने से लेकर उसकी पूरी शिक्षा तक का खर्च AAP की सरकार उठाती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने पूर्वांचल समाज के लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहकर अपमानित किया है. इस बार इनकी जमानत जब्त करानी है.

जितेंद्र सिंह शंटी की तारीफ में क्या बोले सांसद?

संजय सिंह ने कहा कि जब तक इंसान जिंदा रहता है तो उसकी मदद के लिए बहुत लोग सामने आ जाते हैं. जब तक इंसान जिंदा होता है तो किसी न किसी का उससे थोड़ा बहुत स्वार्थ होता है तो उसकी सेवा के लिए लोग आ जाते हैं. जब इंसान दुनिया से चला जाता है तो उसकी सेवा का जिम्मा जितेंद्र सिंह शंटी ने अपने कंधों पर उठाया है. 

आम आदमी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है. अब इनको विधानसभा में भेजने का ज़िम्मा क्षेत्र की जनता को अपने कंधों पर उठाना है. संजय सिंह ने कहा कि बच्चा जब पैदा हो जाए तो अस्पताल में पूरा खर्चा केजरीवाल सरकार उठाती है. बच्चा स्कूल में जाने लायक हो जाए तो उसकी पढ़ाई का पूरा खर्चा, बच्चा जब इंजीनियरिंग, मेडिकल में जाए तो उसका पूरा खर्चा दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार उठाती है.

महिला सम्मान राशि देने की बहुत बड़ी घोषणा

अब अरविंद केजरीवाल ने हमारी माताओं-बहनों के लिए महिला सम्मान राशि देने की बहुत बड़ी घोषणा की है. आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की हर महिला के खाते में प्रतिमाह 2100 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. एक घर में अगर पांच महिलाएं हैं तो उस घर में महीने में 10,500 आएंगे. जनता कह रही है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल पर भरोसा है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में फिर लागू हुआ GRAP 4, किस पर लगा बैन, कैसे चलेंगे स्कूल? जानें पूरी डिटेल

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget