एक्सप्लोरर

AAP नेता संजय सिंह का BJP तीखा हमला, बोले- 'न बंटेंगे-न कटेंगे, सब मिलकर...'

Delhi Election 2025: संजय सिंह ने कहा कि अगर गलती से भी बीजेपी आ गई, तो फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं के लिए मुफ्त बस की यात्रा की सुविधा बंद हो जाएंगी.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार (26 जनवरी) को दिल्ली में ताबड़तोड़ चार जनसभाएं कर जनता से समर्थन मांगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है.

संजय सिंह ने कहा, "पूरी दिल्ली में मिलकर एक ही नारा दिया है कि न न बंटेंगे-न कटेंगे, सब मिलकर बीजेपी को भगाएंगे. अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सारे आ गए, अब सिर्फ ट्रंप को आना बाकी है." आप सांसद ने बीजेपी को घेरते हुए कहा, "बीजेपी कह रही है कि जो काम केजरीवाल कर रहे हैं, वही हम भी करेंगे. जब ओरिजनल अरविंद केजरीवाल मौजूद हैं तो दिल्ली के लोग डुप्लिकेट क्यों चुनेंगे?" 

वहीं संजय सिंह ने शकूर बस्ती विधानसभा में कहा, "शकूर बस्ती की जनता बहुत सौभाग्यशाली है कि आपको सत्येंद्र जैन जैसा विधायक मिला है. आज दिल्ली में जनता को लाभ पहुंचाने वाली मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, फ्री दवाई जैसी योजनाओं का खाका अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर सत्येंद्र जैन ने तैयार किया और उसे लागू किया."

झुके नहीं सत्येंद्र जैन- संजय सिंह
आप सांसद ने आगे कहा, "आप बहुत सौभाग्यशाली हैं कि आपको इस क्षेत्र के लिए ऐसा कर्मठ नेता मिला है जो दिन-रात दिल्ली के लोगों के भले के लिए सोचता है. 23 महीने तक सत्येंद्र जैन तानाशाह सत्ता से लड़ते रहे, लेकिन ये झुके नहीं. इनका 36 किलो वजन कम हो गया. इन्हें कई तरह की यातनाएं दी गईं. इनका गुनाह केवल इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनाया, बिजली और पानी फ्री कराया, फ्लाईओवर बनाया, मेट्रो का नेटवर्क बढ़ाया."

'बीजेपी आई तो बंद हो जाएंगी फ्री सुविधाएं'
जनसभा के दौरान संजय सिंह ने आगे कहा, "आज उनके कर्ज को सूद-ब्याज समेत उतारने का समय है. अगर गलती से भी बीजेपी आ गई, तो फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, महिलाओं के लिए मुफ्त बस की यात्रा, मोहल्ला क्लीनिक और सीसीटीवी की सुविधा बंद हो जाएंगी. ये लोग सब बंद कर देंगे. आपकी झुग्गियों पर बुलडोजर चला देंगे." इस दौरान शकूर बस्ती से प्रत्याशी सत्येंद्र जैन, ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बल्लीमारान से इमरान हुसैन और राजेंद्र नगर से प्रत्याशी दुर्गेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो कौन होगा डिप्टी CM? अरविंद केजरीवाल ने लिया इस नेता का नाम

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget