एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: ओखला सीट पर मुकबला दिलचस्प, AAP उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान बोले- 'वोट बंटा तो BJP...'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट पर चुनावी दंगल चतुष्कोणीय हो गया है. कांग्रेस, बीजेपी और एआईएमआईएम के टिकट पर भी प्रत्याशी किस्मत आजमाने उतरे हैं.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) ने शाहीन बाग में चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि 'वोट बंटा तो बीजेपी' आ जाएगी. बीजेपी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 'बटेंगे तो कटेंगे' का नारा हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनावी लाभ दिला चुका है. अब दिल्ली के चुनाव में 'आप' प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने बीजेपी का डर दिखाया है. उन्होंने कहा कि अगर वोट बंटेगा तो बीजेपी आ जाएगी.

अमानतुल्लाह खान ने 'आप' सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली वासियों को 'आप' सरकार की योजनाओं का लाभ मिला. शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली सरकार ने अभूतपूर्व काम किया. ओखला प्रत्याशी ने अरविंद केजरीवाल की शान में कसीदे भी गढ़े. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर बिना बंटे 'आप' के पक्ष में मतदान करने की अपील की. बीजेपी पर निशाना साधते हुए 'आप' प्रत्याशी ने बुलडोजर कार्रवाई का आरोप लगाया. बताते चलें कि ओखला विधानसभा कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था.

वोट बंटा तो बीजेपी आ जाएगी-अमानतुल्लाह खान

आम आदमी पार्टी के टिकट पर अमानतुल्लाह खान को ओखला सीट से दो बार जीत मिल चुकी है. 'आप' प्रत्याशी को ओखला से अब जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है. हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया है. कांग्रेस ने अरीबा खान और बीजेपी ने मनीष चौधरी को उम्मीदवार बनाया है.

एआईएमआईएम ने दिल्ली दंगों के आरोपी शिफाउर रहमान को ओखला विधानसभा से टिकट देकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है. ऐसे में 'आप' प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने 'वोट बंटा तो बीजेपी आ जाएगी' का नारा दिया है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को चुनाव होगा. मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 'BJP की डबल इंजन की सरकार में बिजली बिल भी हो जाएगा डबल', चुनावी सभा में गोपाल राय का तंज

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget