एक्सप्लोरर

'दिल्ली में 10 साल के विकास कार्यों को बंद करना चाहती है BJP', अरविंद केजरीवाल ने किया सावधान

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों के विकास कार्यों को बीजेपी वाले बंद करना चाहते हैं.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और बिजली की चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के विकास कार्यों को बीजेपी वाले बंद करना चाहते हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर बनी उम्मीद जारी रहनी चाहिए. उन्होंने पहली बार दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को 70 में से 66 सीट दी थी. दूसरे विधानसभा चुनाव में 62 सीट मिली. इस बार के चुनाव में 62 सीट से कम नहीं होना चाहिए.

आप संयोजक बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के बारादरी में नव निर्मित सामुदायिक भवन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद रहे. अरविंद केजरीवाल ने दावा किया दिल्ली जैसा काम पूरे देश में नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के बीच प्यार और मोहब्बत को कायम रखना है. उन्होंने लोगों को एक मुट्ठी की तरह रहने का सुझाव दिया. मंत्री इमरान हुसैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

दो हजार रुपये में फाइव स्टार जैसी सुविधाएं-इमरान हुसैन

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन ग्राउंड प्लस तीन मंजिला है. सभी मंजिलें एयर कंडीशंड हैं और लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है. सामुदायिक भवन में मामूली किराया देकर कार्यक्रम आयोजित किये जा सकते हैं. दुल्हा-दुल्हन के लिए अलग कमरे और शौचालय की उत्तम व्यवस्था है. दो हजार रुपये में फाइव स्टार जैसी सुविधाएं मिल रही हैं. सामुदायिक भवन की क्षमता करीब पंद्रह सौ लोगों की है.

इमरान हुसैन ने कहा कि पहले ठेकेदार भवन निर्माण के काम से पल्ला झाड़ लेता था. असभव बताकर मना कर देता था. अब सामुदायिक भवन बनकर तैयार है. दो महीने बाद दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं. उन्होंने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया. 

ये भी पढ़ें-

बस मार्शल्स की बहाली के लिए LG से अपील, जानें CM आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget