एक्सप्लोरर

Delhi News: आजादी की 75वीं सालगिरह पर दिल्ली सरकार की बड़ी योजना, 4 अगस्त को 50 हजार छात्र बनाएंगे मानव तिरंगा

Delhi News:आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है. इस दिन पर दिल्ली सरकार में पढ़ने वाले करीब 50 हजार छात्र मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा मानव ध्वज बनाने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं.

Delhi News: आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है. तमाम सरकारें इस खास मौके पर कुछ खास करने की योजना तैयार कर चुकी हैं. उधर दिल्ली सरकार (Delhi Government) की तरफ से भी इस दिन को खास बनाने की प्लानिंग की गई है. दिल्ली सरकार ने इस दिन के सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए दुनिया में सबसे बड़े मानव ध्वज का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की है. दिल्ली सरकार में पढ़ने वाले करीब 50 हजार छात्र मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा मानव ध्वज बनाने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. 4 अगस्त को दिल्ली के बुराड़ी ग्राउंड में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

130 करोड़ भारतीय मिलकर ले संकल्प - केजरीवाल
इस कार्यक्रम के बारे में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये दुनिया के सबसे बड़े मानवध्वज का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर हम 130 करोड़ भारतीयों को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि हम भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ और सबसे ताकतवर बनाने की राह पर चलेंगे. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार के तीन विभाग जिनमें आर्ट, कल्चर और एजुकेशन, दिल्ली टूरिज्म ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का बीड़ा उठाया है.

Delhi Police Exam 2022: दिल्ली पुलिस हेड कॉन्सटेबल और ड्राइवर पदों के लिए इस तारीख को आयोजित होगा एग्जाम, SSC ने जारी किया शेड्यूल

टीचर भी लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा
मानव ध्वज का रिकॉर्ड बनाने के अलावा इस कार्यक्रम में छात्रों का एक खास मार्चपास्ट भी देखने को मिलेगा. इस मार्च पास्ट में छात्र एक इनोवेटिव परेड का प्रदर्शन करेंगे. छात्रों के अलावा इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के स्कूलों के तमाम टीचर्स भी हिस्सा लेंगे. साथ ही इस दिन एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन संभावित है.

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना मामलों में उछाल, लगातार दूसरे दिन आए 1000 से अधिक नए केस

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget