एक्सप्लोरर

खुद को अमेरिकी मॉडल बताकर लड़कियों को बनाता था शिकार, दिल्ली पुलिस ने साइबर ठग को दबोचा

Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने लड़कियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स खुद को अमेरिकी बेस्ड फ्रीलांस मॉडल बताता था.

Delhi News: दिल्ली के पश्चिमी जिले की साइबर सेल पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में कमायाबी हासिल की है. आरोपी ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं/लड़कियों से दोस्ती की फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ठगे. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकरपुर निवासी तुषार बिष्ट (23 साल) के रूप में हुई है. आरोपी खुद को अमेरिका बेस्ड फ्रीलांसर मॉडल बताकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था.

डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, 13 दिसंबर 2024 को साइबर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज में पढ़ने वाली सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने बताया कि, जनवरी 2024 में वह 'बम्बल' डेटिंग एप के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई थी. जिसने खुद को अमेरिका बेस्ड फ्रीलांसर मॉडल बताया था. इसके बाद दोनों में दोस्ती होने के बाद आरोपी इंटरनेशनल नंबर से स्नैपचैट और वाट्सएप के माध्यम से बात करने लगा. 

प्राइवेट फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
वहीं धीरे-धीरे आरोपी ने उसका भरोसा जीता और उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो हासिल कर लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा. डर की वजह से छात्रा ने उसे कुछ पैसे भी दिए और उससे कहा कि वह एक स्टूडेंट है और उसके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन उसने उसे ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया और उसकी फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया, इंटरनेट के अन्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने की बात कह कर उस पर दबाव बनाने लगा. इसके बाद छात्रा ने परेशान होकर सारी बातें अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई.

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की. इसके लिए एसीपी ऑपरेशन अरविंद यादव की देखरेख और एसएचओ धर्मेंद्र के नेतृत्व में एसआई गौरव, एएसआई दीपक, हेड कॉन्स्टेबल राकेश और कॉन्स्टेबल संदीप की टीम का गठन किया गया था. टीम ने तकनीकी जांच और अन्य जानकारियों के आधार पर शकरपुर के रहने वाले तुषार बिष्ट के रूप में आरोपी की पहचान हासिल करने में सफलता पाई.

इसके बाद टीम ने पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 13 क्रेडिट कार्ड और अन्य सामग्री भी बरामद की है. पुलिस के अनुसार, आरोपी तुषार बिष्ट ने अपने शिकार को अमेरिकी नंबर का उपयोग करके धोखा दिया और उनसे पैसे ऐंठे.

अब तक सैकड़ों लड़कियों-महिलाओं को बना चुका है शिकार
पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने शिकार को बम्बल, स्नैपचैट और अन्य ऐप्स के माध्यम से अपने जाल में फंसता था, जिसके बाद वह अपने शिकार को अश्लील फोटो और वीडियो के साथ धमकी देकर पैसे ऐंठता था. उसके शिकार में 18 से 30 साल की लड़कियां-महिलाएं शामिल होती थी. पुलिस ने उसके कब्जे में सैकड़ों महिलाओं/लड़कियों की निजी फ़ोटो-वीडियो बरामद की गई है.

'BJP को तो वादे पूरे करने में लग जाएंगे 200 साल', PM मोदी पर अरविंद केजरीवाल का जवाबी हमला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget