एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली के लोगों को मिलेगी प्रदूषण से राहत, केजरीवाल सरकार ने की एंटी डस्ट कैंपेन की शुरुआत

Delhi Anti Dust Campaign: एंटी डस्ट कैंपेन के तहत पूरी दिल्ली में निगरानी के लिए 13 विभागों की 591 टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे धूल प्रदूषण के कारणों की निगरानी और उसे रोकने का काम करेगी.

Delhi Pollution News: दिल्ली में आने वाले सर्दियों के मौसम में प्रदूषण और उससे लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने विंटर एक्शन प्लान बनाया है. इसके लिए सरकार ने 14 सूत्रीय दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. वहीं ग्रैप भी लागू कर दिया गया है. इन सब के बीच सरकार ने विंटर एक्शन प्लान के तहत शनिवार यानी 7 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैंपेन की शुरुआत की है, जो अगले महीने 7 नवंबर तक जारी रहेगी. इस दौरान कंस्ट्रक्शन साइट्स को दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है.

एंटी डस्ट कैंपेन को लेकर दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ हुई संयुक्त बैठक के बाद इसकी जानकारी दी गई. गोपाल राय ने कहा कि इस कैंपेन के तहत पूरी दिल्ली में निगरानी के लिए 13 विभागों की 591 टीमें तैनात की गई हैं, जो 24 घंटे धूल प्रदूषण के कारणों की निगरानी और उसे रोकने का काम करेगी. इसकी रिपोर्ट समय-समय पर पर्यावरण विभाग और डीपीसीसी के साथ साझा की जाएगी. कंस्ट्रक्शन साइट्स से पैदा होने वाला धूल प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक साबित होता है. इसी दिशा में कार्य करने के लिए कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन पोर्टल को लांच किया गया था. इस पोर्टल पर 500 वर्ग मीटर से अधिक सभी साइट्स का सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है.

नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई के निर्देश

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी जारी 14 नियमों को लागू करना जरूरी है. इसके लिए सभी विभागों को कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन साइट्स की लगातार निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं. कंस्ट्रक्शन साइटों पर नियमों का उल्लंघन होने पर एनजीटी के निर्देश के मुताबिक विभाग की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, 530 वॉटर स्प्रिंकलर और 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात किए जा रहे हैं. 

निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य

गोपाल राय ने कहा कि नए नियम के आधार पर 5 हजार वर्गमीटर से लेकर उससे अधिक के परिया के निर्माण स्थल पर एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अनुसार 5 हजार से 10 हजार वर्ग मीटर के निर्माण स्थल पर 1 एंटी स्मॉग गन, 10 हजार से 15 हजार वर्ग मीटर के निर्माण स्थल पर 2 एंटी स्मॉग गन, 15 हजार से 20 हजार वर्ग मीटर निर्माण स्थल पर 3 एंटी स्मॉग गन और 20 हजार वर्ग मीटर से ऊपर के निर्माण स्थल पर कम से कम 4 एंटी स्मॉग गन लगाना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: बीजेपी ने राहुल गांधी का जारी किया विवादित पोस्टर, दिल्ली की सियासत में मचा बवाल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget