एक्सप्लोरर

Delhi Air Quality: दिल्ली में मंगलवार को पांच महीने में सबसे साफ रही हवा, जानें- कितना था AQI

Delhi AQI: दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश ने दिल्ली वालों को राहत दी है और प्रदूषित हवा से मुक्ति मिल गई है. हालांकि ये तात्कालिक है लेकिन पांच माह बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक 'संतोषजनक' रहा.

Delhi Air Quality News: दिल्ली में पांच महीने में सबसे साफ हवा मंगलवार को रही. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के सुधर कर 75 तक आने के बाद स्थिति 'संतोषजनक' श्रेणी में देखी गई. इससे पहले दिल्ली में पिछले साल 11 अक्टूबर को एक्यूआई इससे कम 66 दर्ज किया गया था. बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की हवा को साफ करने में मदद की.

पिछले नवंबर से इस फरवरी के बीच कोई नहीं रहा 'संतोषजनक' दिन

, ये राहत थोड़े समय के लिए ही हो सकती है क्योंकि बुधवार से हवा की गुणवत्ता बिगड़कर 'मध्यम' श्रेणी में आने का अनुमान है. एक मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश हुई है जिससे प्रदूषण करने वाली चीजों को धोने में मदद मिली. तेज हवाओं ने प्रदूषण फैलाने वाली चीजों को बिखेरने में सहायता की. एक अधिकारी ने कहा कि अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना नहीं है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में पिछले साल नवंबर से इस साल फरवरी के बीच कोई 'संतोषजनक' दिन दर्ज नहीं किया गया. हालांकि,अक्टूबर 2022 में महीने के पहले 11 दिनों में चार 'संतोषजनक' दिन और एक दिन 'अच्छी' हवा दर्ज की गई. सर्दियां शुरू होने के बाद हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी थी.

अगले नौ दिनों तक एक्यूआई के 'मध्यम' श्रेणी में बने रहने की संभावना

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी में है. रविवार को 162 के मुकाबले सोमवार को शहर का एक्यूआई 154 रहा. दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, अगले नौ दिनों तक एक्यूआई के 'मध्यम' श्रेणी में बने रहने की संभावना है. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) ने कहा है कि महीन कण (आकार <2.5 माइक्रोमीटर) PM10 में 52% का योगदान करते हैं. अगले तीन दिनों तक सतह पर हवा की गति (शांत से 6; 10 से 16 किमी/घंटा) और तापमान (अधिकतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस; न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस) रहने से हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार होने की संभावना है. मिक्सिंग परत  की ऊंचाई एक किलोमीटर से अधिक होने की संभावना है जो प्रदूषकों के मध्यम गति से बहने का कारण बनती है. मध्यम सतही हवाओं के फैलाव और वायु गुणवत्ता बने रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :-Delhi Weather Update: आज से 25 मार्च तक जमकर बरसेंगे बादल! दिल्ली में गिर सकता है पारा, जानें IMD के अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget