एक्सप्लोरर

Delhi Heat Wave: दिल्ली में जारी रहेगा लू का सितम, जानिए इस हफ्ते के अंत तक कितना होगा तापमान?

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लगातार गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अभी यहां के लोगों को एक हफ्ते और इस गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में अभी कम से कम एक हफ्ते और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. इसके साथ ही ये भी कहा कि बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर को छूएगा और हीटवेव (Heatwave) चलने की संभावना भी रहेगी.

शनिवार को बढ़ेंगा गर्मी का कहर

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते राजधानी दिल्ली पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. वहीं आज यानि बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया था. दोपहर में इसके और बढ़ने की संभावना जताई गई थी. वहीं सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, शहर में 30 मार्च को 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग के 1951 से 2022 के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के बाद ये शहर का दूसरा सबसे गर्म दिन था, जब 30 मार्च को यहां तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस को छू गया था.

Hill Stations Near Delhi: दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से हैं परेशान, वीकेंड पर करें इन खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर

जानिए कब घोषित होती है हीटवेव

आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होता है तो वहां पर हीटवेव घोषित की जाती है. वहीं अगर ये तापमान आईएमडी 6.4 डिग्री से अधिक है, तो वहां पर गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है.

बारिश की कमी से बढ़ी गर्मी - मौसम विभाग

मौसम विभाग ने असामान्य गर्मी के लिए बारिश की कमी को जिम्मेदार ठहराया. दिल्ली में मार्च में शून्य वर्षा दर्ज की गई और ऐसा साल 2018 के बाद पहली बार हुआ है. आमतौर पर मार्च  महीने में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है. इसके साथ ही पूरे देश में मार्च में 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि इसकी लंबी अवधि की औसत वर्षा 30.4 मिमी से 71 प्रतिशत कम थी. साल 1901 में 7.2 मिमी और 1908 में 8.7 मिमी के बाद 1901 के बाद मार्च में ये तीसरी सबसे कम बारिश थी.

Delhi Covid Vaccination: दिल्ली में धीमी हुई कोविड वैक्सीन की रफ्तार, अप्रैल में इतने लोगों का हुआ टीकाकरण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget