एक्सप्लोरर

दिल्ली में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स का प्रदर्शन, दोबारा नौकरी बहाली की मांग, AAP का भी मिला समर्थन

Delhi News: सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की मांग का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है. धरना प्रदर्शन में आप विधायक कुलदीप कुमार, संजीव झा और रोहित महरौलिया शामिल हुए.

Delhi News: दिल्ली के चंदगीराम अखाड़े पर सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में आप विधायक कुलदीप कुमार, संजीव झा और रोहित महरौलिया शामिल हुए. विधायकों ने सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की मांगों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार की भर्ती में अनियमितता बताकर उपराज्यपाल ने हटाने का आदेश दिया. करीब एक साल से सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नौकरी नहीं मिल पाई है.

विधायकों ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि जान जोखिम में डालकर दिल्ली वालों के लिए सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स ने काम किया. उनके योगदान को नजरअंदाज कर उपराज्यपाल ने नौकरी से हटा दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के साथ खड़ी है. बीजेपी के उपराज्यपाल अधिकार का प्रयोग करते हुए नौकरी दें. बता दें कि अस्थाई तौर पर काम कर रहे सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को हटा दिया गया था.

सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स का प्रदर्शन

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स को बसों में नियुक्त किया था. डीटीसी मार्शलों को एक झटके में नौकरी से निकाल दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर बीजेपी नेताओं का इंतजार किया जा रहा है. कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली सरकार दस हजार बस मार्शलों के साथ है. बस मार्शलों के पीछे 50 हजार लोगों का परिवार है. परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट सामने खड़ा हो गया है.

उन्होंने सफाई दी कि दिल्ली सरकार ने बस मार्शलों को नौकरी से हटाने का आदेश नहीं दिया था. उपराज्यपाल के आदेश से नौकरी खत्म की गई है. उन्होंने बीजेपी नेताओं को उपराज्यपाल से मिलने के लिए बुलाया. बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी नेताओं को भी बुलाया था. प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल से नौकरी पर बहाल करने की अपील की. आप विधायकों ने भी प्रदर्शनकारियों के सुर में सुर मिलाये. 

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: AAP नेता दुर्गेश पाठक को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मिली जमानत, कहा- 'BJP वाले हमारी पार्टी...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget